एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात को जानलेवा हमला हुआ. बाइक सवाल तीन शख्स ने टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई. टाइगर पर 7 राउंड फायर हुई. एक्टर इस हमले में सुरक्षित बच गए हैं. उन्हें गनपाउडर की वजह से थोड़ी चोट आई है. इस हमले में टाइगर के ड्राइवर घायल हो गए. टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को लेकर हॉस्पिटल गए हैं.
टाइगर पर इस हमले क जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. लॉरेंस गैंग ने बॉलीवुड के लोगों को सलमान खान से दूरी बनाने और उनके साथ काम न करने की धमकी दी है.
अगले हफ्ते बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान
इसी बीच सलमान ने बिग बॉस की होस्टिंग को लेकर रिएक्ट किया है. रविवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने कहा कि वो अगला वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. उन्होंने घरवालों को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पहले की वर्क कमिटमेंट की वजह से वो अगले हफ्ते शो होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह रोहित शेट्टी शो होस्ट करेंगे.
बता दें कि सलमान फिल्म SVC63 में नजर आएंगे. इन दिनों वो फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में नयनतारा दिखेंगी. वहीं खबरें हैं कि टाइगर श्रॉफ के पिता और सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा हैं. इस फिल्म को राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और वामशी पैड्डिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं.
लॉरेंस गैंग की तरफ से अनिल पंडित और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी ली. उन्होंने कहा, ‘टाइगर को समझाया था वो समझा नहीं. जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा और सलमान खान के साथ काम केरगा अगला नंबर उसका होगा.’ मालूम हो कि इससे पहले रोहित शेट्टी के घर पर भी फायरिंग हुई थी. वहीं पॉलिटिशियन और सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दिकी पर भी फायरिंग हुई थी. इस गोलीबारी में बाबा सिद्दिकी की मौत हो गई थी.
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फायरिंग की गई थी. लॉरेंस गैंग ने ही इसकी जिम्मेदारी ली थी.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.