असम के काजीरंगा के गोलाघाट में हुए भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है. साथ ही मुआवजे का ऐलान केंद्र सरकार की तरफ से घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए किया गया है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
PMO ने प्रधानमंत्री का बयान एक्स पर पोस्ट किया. पीएम ने कहा, “असम के गोलघाट जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख है. दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
Deeply anguished by the loss of lives in the mishap in Golaghat district of Assam. I extend my condolences to the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख
गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख प्रकट किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए बयान दिया, ‘असम के काजीरंगा में हुए दुखद सड़क हादसे से गहरा दुख हुआ है. इसमें कई जानें चली गईं. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने अपनों को खो दिया है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
Deeply saddened by the tragic road accident in Kaziranga, Assam, that took away precious lives. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of those injured. অসমৰ কাজিৰঙাত সংঘটিত হোৱা শোকাৱহ পথ দুৰ্ঘটনাত বহুকেইজন লোকে প্ৰাণ হেৰুওৱাৰ খবৰে গভীৰভাৱে মৰ্মাহত কৰিছে। আপোনজনক হেৰুওৱা পৰিয়ালসমূহৰ প্ৰতি মোৰ গভীৰ সমবেদনা জ্ঞাপন কৰিছোঁ। লগতে দুৰ্ঘটনাটোত আহতসকলৰ আশু আৰোগ্য কামনা কৰিছোঁ।
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया है. उन्होंने अपने बयान में कहा, असम के काजीरंगा में हुए दुखद सड़क हादसे से मुझे गहरा आघात लगा है. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई. इनमें युवा छात्र भी शामिल हैं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे इस कठिन समय में परिवारों को हिम्मत दें.
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं इस क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे पीड़ितों और उनके परिजनों की हर संभव मदद करें. दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहें.
कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.
Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.