सऊदी अरब के लिए Air India और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 30 नवंबर तक रद, यात्रियों को मिलेगा फुल रिफंड – air india and air india express flights to saudi arabia cancelled until 30 november passengers receive full refund and b – Jagran

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें रद कर दी हैं। यह …और पढ़ें
सऊदी अरब के लिए उड़ानें रद (फोटो-Air India)
एअर इंडिया ने रियाद, दम्मम उड़ानें 30 नवंबर तक निलंबित कीं।
जेद्दा सेवाएं 21 नवंबर तक रद, यात्रियों को मिलेगा रिफंड।
हूती-सऊदी तनाव के कारण उड़ान सेवाओं में रुकावटें जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया आज शुक्रवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत रियाद और दम्मम के लिए आने-जाने वाली उड़ानों को 30 नवंबर तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, जेद्दा से जुड़ी सेवाएं 21 नवंबर तक रद रहेंगी।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इस क्षेत्र में उड़ान सेवाओं में लगातार रुकावटें आ रही हैं। इंडिगो ने 10 नवंबर को जेद्दा और मदीना आने-जाने वाली अपनी सेवाओं के निलंबन को 21 नवंबर तक बढ़ा दिया था।
अकासा एयर ने भी गुरुवार को घोषणा की कि वह रियाद और जेद्दा आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 30 नवंबर तक निलंबित रखेगी।
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने उन यात्रियों को, जिनकी बुकिंग 10 नवंबर को या उससे पहले कंफर्म हो चुकी थी और जिनकी यात्रा निलंबन की तारीखों के दौरान होनी थी, उन्हें दो विकल्प दिए हैं।
यमन के हूती मिलिशिया ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने सऊदी अरब में कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं। इन ठिकानों में रियाद में अरामको की सुविधाएं, शरूराह हवाई अड्डे पर एक सैन्य कार्गो विमान और खमीस मुशैत एयर बेस शामिल हैं।
वहीं, सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने बताया कि उन्होंने पूर्वी क्षेत्र और रियाद के ऊपर ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक की धमकी मामले में एक्शन, एक यात्री गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News