असम में हिमंता सरकार कैबिनेट का होगा विस्तार, 12 मंत्री लेंगे शपथ; चार नए चेहरे शामिल – Hindustan Hindi News

असम मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को विस्तार किया जाएगा, जिसमें तीन नए चेहरों सहित 12 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह घोषणा की। नए चेहरों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अश्विनी रे सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बोरगोहेन शामिल हैं। असम गण परिषद (अगप) के केशव महंत को भी मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है। वह पिछली राजग सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। पिछली विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी का नाम भी नए मंत्रियों की सूची में शामिल है।

सीएम ने किया सोशल मीडिया पर ऐलान
इसके अलावा बाकी लोग शर्मा की पहली मंत्रिपरिषद में शामिल थे और वे भाजपा के नेता हैं। इनमें अशोक सिंघल, रनोज पेगु, बिमल बोरा, जयंत मल्ला बरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और पीयूष हजारिका के नाम हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहाकि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि असम विधानसभा के निम्नलिखित माननीय सदस्य पांच जून 2026 को अपराह्न 12:45 बजे असम सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सरमा ने 12 मई को चार मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

यह है मंत्रियों की लिस्ट
अश्विनी रे सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत डेमरी, जयंत मल्लाबारुआ, कौशिक राय, केशब महंता, कृष्णेंदु पॉल, नीलीमा देवी, पीयूश हजारिका, डॉ. रानोज पेगू, सुशांत बोरगोहेन।

लगातार तीसरी बार बनी है भाजपा सरकार
गौरतलब है कि असम में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने वाली है। राजग ने सोमवार को 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने 82 सीटों पर जीत हासिल की जबकि उसके सहयोगी दलों बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) को 10-10 सीट पर जीत मिली है।

राज्य में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। इससे पहले 2021 और 2016 के चुनावों में उसने 60-60 सीटें जीती थीं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग को 89,434 मतों से हराकर लगातार छठी बार जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News