असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी – ABP News

असम और मेघालय बॉर्डर पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) को जाम कर दिया. चालकों का आरोप है कि शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की रैली के दौरान असम के लोगों और वाहनों पर हिंसक हमले किए गए, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन शुरू हुआ.
असम में नाकेबंदी
जोराबाट इलाके में असम के टूरिस्ट ड्राइवरों और स्थानीय लोगों ने मेघालय नंबर की गाड़ियों को पूरी तरह रोक दिया. केवल मरीज़ों को ले जा रहे वाहनों को ही गुवाहाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई.
मेघालय ने किया पलटवार
 जोराबाट में गाड़ियां रोके जाने के जवाब में मेघालय के परिवहन संगठनों (AKMTTA) ने उमियम (बारापानी) के पास असम नंबर के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी. एक अन्य संगठन (FKJGP) ने बर्नीहाट में नाकेबंदी कर दी और असम से मेघालय में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक दिया.
शिलॉन्ग हिंसा के विरोध में शुरू हुआ यह विवाद अब दोनों राज्यों के चालकों और संगठनों के बीच आमने-सामने की नाकेबंदी (जैसी को तैसा कार्रवाई) में बदल चुका है, जिससे सीमावर्ती इलाकों में यातायात ठप है.
लोगों को हुई दिक्कत
एक टूरिस्ट ने कहा, “मैं होटल बुक करने गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वे होटल नहीं देंगे. हम NEIGRIHMS भी नहीं जा पा रहे हैं. वे हमें आने-जाने नहीं दे रहे हैं. हम वहां मेरे पिता के इलाज के लिए गए थे.”
क्या है मामला
शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन अपनी 5 मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है. मेघालय निवासी सुरक्षा और संरक्षा कानून (MRSSA) को तुरंत लागू किया जाए, राज्य लोक सेवा आयोग (MPSC) और जिला चयन समितियों (DSCs) की भर्ती प्रक्रिया में सुधार हो, बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए कड़े नियम बनाए जाएं, NEIGRIHMS अस्पताल में नर्सों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव हो, ईस्ट जयंतिया हिल्स के लम सिरमन में श्री सीमेंट की प्रस्तावित खदान को लेकर हुई जनसुनवाई को रद्द किया जा. ये मांगे यूनियन ने सरकार के सामने रखी हैं.
ये भी पढ़ें: इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News