अहमदाबाद प्लेन क्रैश LIVE Updates: विमान का DVR मिला; DNA मैच करने की प्रक्रिया में लगेंगे 72 घंटे | Ahmedabad Plane Crash – Jansatta

Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के बड़े विमान हादसे में जहां 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं एक यात्री की चमत्कारिक रूप से जिंदगी बच गई। इस जीवित बचे शख्स की पहचान 39 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश के रूप में हुई है, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं और विमान में 11ए सीट पर बैठे थे। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने इसकी पुष्टि की है। गुजरात सरकार के सूत्रों का कहना है कि अब तक सिर्फ एक ही यात्री के जीवित होने की जानकारी है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद के अस्पताल में उस घायल यात्री से मुलाकात की।
गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 265 शव अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने मीडिया को बताया, “हमें प्राप्त संदेश के अनुसार 265 शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं।”
इस विमान में 230 यात्री और 12 कैबिन क्रू सवार थे, सवार यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे। इसके अलावा एक यात्री कनाडा से और सात पुर्तगाल से थे। मृतकों की संख्या प्लेन में सवार लोगों की संख्या से इसलिए ज्यादा है क्योंकि विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कई छात्र भी मारे गए हैं।
इससे पहले DGCA ने जानकारी दी कि एअर इंडिया B787 ड्रीमलाइनर एयरक्रॉफ्ट ने दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी थी और वह टेक ऑफ के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।
यहां पढ़िए पूरी खबरदेखिए विमान हादसे की तस्वीरेंअहमदाबाद एयरपोर्ट पर 1988 में भी हुआ था भीषण हादसाजब पायलट की मानसिक हालत की वजह से हुआ प्लेन क्रैश
एअर इंडिया ने X पर एक पोस्ट कर कहा, ”अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर साझा करेंगे।”
एअर इंडिया के इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे। इसके अलावा एक यात्री कनाडा से और सात पुर्तगाल से थे। विमान हादसे के बाद अहमदाबाद का सरकार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।
विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऑपरेशनल कंट्रोल रूप एक्टिवेट कर दिया है। यहां संपर्क करने के लिए 011-24610843 , 9650391859 नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। किसी भी जानकारी के लिए 9974111327 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा एअर इंडिया ने कहा – हमने अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। अहमदाबाद सिटी पुलिस की तरफ से 07925620359 आपातकालीन नंबर जारी किया गया है।
Air India Plane Crash LIVE:  पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 1206 को अपना भाग्यशाली अंक मानते थे और उन्होंने वर्षों से अपने सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर यही रखा था। यह अंक अब भारत के इतिहास की सबसे भयावह विमान दुर्घटनाओं में से एक का पर्याय बन गया है, जिसमें बृहस्पतिवार को रूपाणी और 264 अन्य लोगों की जान चली गई।
पूर्व मुख्यमंत्री 1206 को अपना भाग्यशाली अंक मानते थे, लेकिन अब 12 जून (12/06) की तारीख उनकी अंतिम यात्रा की तारीख बन गई। रूपाणी के गृहनगर राजकोट के लोग उनकी कार के नंबर 1206 से पहचान लेते थे। राजकोट के स्थानीय लोगों और पत्रकारों के अनुसार, रूपाणी के स्कूटर और कारों पर एक ही नंबर था। 
Air India Plane Crash LIVE:  गुजरात एटीएस ने कल अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) बरामद किया है। एटीएस के एक कर्मी ने बताया, “यह एक डीवीआर है, जिसे हमने मलबे से बरामद किया है। एफएसएल टीम जल्द ही यहां आएगी।”
Air India Plane Crash LIVE:  अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार कम से कम 10 लोग महाराष्ट्र के थे जिनमें एक पायलट और चालक दल के सदस्य भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि विमान के पायलट कैप्टन सुमित पुष्करराज सभरवाल (56) मुंबई के पवई इलाके के जल वायु विहार के निवासी थे और अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे। फ्लाइट के सह-पायलट क्लाइव कुंदर मुंबई के पश्चिमी उपनगर के निवासी थे जैसा कि उनके सोशल मीडिया खाते से जानकारी मिली है। चालक दल के सदस्य दीपक पाठक ठाणे जिले के बदलापुर में रहते थे। चालक दल की एक अन्य सदस्य मैथिली पाटिल (23) नवी मुंबई के न्हावा गांव की रहने वाली थीं। एक अन्य सदस्य अपर्णा महादिक (43) गोरेगांव की निवासी थीं और उनके पति भी एअर इंडिया में चालक दल के सदस्य के तौर पर काम करते हैं। 
Air India Plane Crash LIVE: अहमदाबाद सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में मामले देख रहे चिराग गोसाई ने कहा, “डीएनए नमूने के मिलान की प्रक्रिया पूरी होने में करीब 72 घंटे लगेंगे। एक बार मिलान हो जाने पर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।”
अहमदाबाद विमान दुर्घटना LIVE: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों में से छह के शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं।
Air India Plane Crash LIVE: विमान हादसे में जावेद अली, उनकी पत्नी और बच्चों की भी मौत हुई है। उनकी मौत पर दुख जताते हुए उनके मामा अयूब शेख बताते हैं- मेरे भतीजे, उनकी पत्नी और बच्चे यहाँ छुट्टियाँ मनाने आए थे। जब वे लौट रहे थे, तो हमें पता चला कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने डीएनए मैच करने के लिए मेरा नमूना लिया गया है। हमें 72 घंटे तक प्रतीक्षा करनी होगी।
अहमदाबाद में AI-171 के तीन मृत यात्रियों के रिश्तेदार मनीष ने कहा, “मेरी बेटी, उसका 15 महीने का बेटा और उसकी सास फ्लाइट में थे। मेरा बेटा यहां अस्पताल में डीएनए सैंपल दे रहा है…।”
https://twitter.com/ANI/status/1933404169337253932
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया सिविल हॉस्पिटल में जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1933399958129983595
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का आज दौरा किया। तबाही का दृश्य दुखद है। घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।”
https://twitter.com/ANI/status/1933392292607635943
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने अचानक और हृदय विदारक तरीके से इतने लोगों की जान चली गई, यह शब्दों से परे है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम उनका दर्द समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, वह आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।”
https://twitter.com/ANI/status/1933391715575996536
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्घटनास्थल का दौरा करने और सिविल अस्पताल में घायल लोगों से मुलाकात के बाद अहमदाबाद के घरेलू हवाई अड्डे पर पहुंच गये हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1933388782612492688
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में पीएम नरेंद्र मोदी ने घायलों से 10 मिनट तक की मुलाकात और उनका हालचाल जाना।
https://twitter.com/ANI/status/1933385495939043443
अहमदाबाद-लंदन गैटविक एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनकी पहचान की पुष्टि करने के लिए डीएनए टेस्ट पूरा होने के बाद परिवारों को सौंप दिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार दोपहर दुर्घटना के कुछ समय बाद कहा, “गुजरात की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) संयुक्त रूप से कम से कम समय में डीएनए परीक्षण पूरा कर लेंगे, जिसके बाद मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया और 20 मिनट तक जमीनी हालात का आकलन किया।
https://twitter.com/ANI/status/1933378763590676887
ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद के घरेलू हवाई अड्डे पर पहुंचे। गुरुवार को विमान हादसे में कई ब्रिटिश नागरिकों की भी मौत हुई थी।
विमान दुर्घटना के पीड़ितों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद सिविल अस्पताल से रवाना हुए। अस्पताल में घायलों और पीड़ितों के परिजनों के साथ 10 मिनट रहे।
गुजरात में विमान हादसे के बाद लगातार विशिष्ट लोगों के पहुंचने से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1933373254804385863
प्रधानमंत्री मोदी ने AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल का दौरा किया।
https://twitter.com/ANI/status/1933372421416820857
अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम अहमदाबाद में हादसे की जगह पहुंच गई है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1933363550132842928
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु अहमदाबाद हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
गुजरात के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी गुजरात के गांधीनगर स्थित अपने आवास पर पहुंचीं। बीजेपी नेता विजय रूपाणी की कल एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करके कहा, “नीता और मैं, पूरे रिलायंस परिवार के साथ, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से बहुत दुखी हैं। इस दुर्घटना में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस मुश्किल समय में रिलायंस राहत कार्यों में पूरा सहयोग दे रहा है और हर तरह से मदद के लिए तैयार है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी प्रभावित लोग इस कठिन समय से उबर सकें।”

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के घायलों के सिविल अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसपीजी के निर्देश पर अहमदाबाद और गुजरात पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हैं और सी7 बिल्डिंग के आसपास के रास्ते सील कर दिए हैं। यहां घायलों का इलाज चल रहा है। एसपीजी भारत का विशेष सुरक्षा बल है, जो प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा करता है। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में सख्त निगरानी रखी जा रही है।

एयर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन अहमदाबाद में AI-171 विमान हादसे की जगह पहुंचे। गुरुवार को हुई इस भयानक दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की टीम अपने खोजी कुत्तों के साथ फिर से बचाव अभियान में जुट गई है और लापता लोगों की तलाश कर रही है।

एयर इंडिया विमान दुर्घटना में अभी तक बोइंग की गलती का कोई सबूत नहीं मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार, दुर्घटना का असली कारण अब तक पता नहीं चला है। बोइंग की टीम भारत आकर जांच में मदद करने को तैयार है। विमानन विशेषज्ञ जॉन नैन्स का कहना है कि जेट हादसे का मतलब यह नहीं कि बोइंग दोषी है। जांच में हर कारण की जांच होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे घटनास्थल पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी घटनास्थल का दौरा करने के अलावा अस्पताल जाकर घायलों से भी मिलेंगे।
ब्रिटेन के राजा चार्ल्स ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी और मैं इस भयानक घटना से बेहद सदमे में हैं। लंदन जा रहे विमान की दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई, जिससे शाही परिवार गहरे दुख में है। राजा चार्ल्स ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 की गंभीर दुर्घटना की जांच अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इस हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) कर रहा है। इस दुर्घटना में 241 लोगों की मौत हुई थी। जांच का उद्देश्य हादसे की असली वजह पता करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है।
अमेरिका की एक स्वतंत्र सरकारी एजेंसी, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB), परिवहन दुर्घटनाओं की जांच करती है। NTSB ने कहा है कि वह गुजरात में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच के लिए अमेरिकी विशेषज्ञों की एक टीम भेजेगी और इस जांच का नेतृत्व करेगी। यह टीम दुर्घटना के कारणों को समझने और जरूरी सबक निकालने में मदद करेगी।
गुजरात के अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा हुआ है। इस विमान हादसे में केवल अभी तक एक व्यक्ति के जिंदा बचने की पुष्टि हुई है। एअर इंडिया के विमान में 242 यात्री सवार थे और फ्लाइट लंदन जा रही थी। 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर्स और 2 पायलट विमान में थे। विमान में 21 वर्षीय नगनथोई शर्मा कोंगब्राइलात्पम एयर होस्टेस के तौर पर थीं और उनकी मौत हो गई। लेकिन मणिपुर के थौबल शहर में 21 वर्षीय नगनथोई शर्मा कोंगब्राइलात्पम का परिवार एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर आने पर शोक में डूब गया। वह उड़ान में ड्यूटी पर मौजूद केबिन क्रू का हिस्सा थीं।

https://www.jansatta.com/national/air-india-plane-crash-manipur-airhostess-dies-family-in-deep-sorrow-called-2-hours-before-the-accident/4004985/?ref=hometopblock_hp

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News