Air india plane crash Ahmedabad: अहमदाबाद में एयर इंडिया की प्लाइट क्रैश होने की वजह से कई लोगों की जान चली गई. फ्लाइट में सवाल 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई. अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई इस फ्लाइट में भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के नागरिक भी थे. ब्रिटिश यात्री जेमी रे मीक लंदन वापसी को लेकर बेहद खुश थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की थी. फ्लाइट क्रैश के बाद उनकी पोस्ट काफी वायरल हुई.
दरअसल जेमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने भारत को अलविदा कहा था. जेमी एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 में सवाल 53 ब्रिटिश नागरिकों में से एक थे. जेमी अहमदाबाद से रवाना होने से पहले काफी खुश थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में कहा,” हम एयरपोर्ट पर हैं और अब बोर्डिंग करने वाले हैं. गुडबाय इंडिया, लंदन के लिए 10 घंटे की उड़ान.” इस वीडियो जैमी के साथ उनके एक मित्र भी नजर आ रहे हैं.
पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे. उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा किया और विमान दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की. एयर इंडिया प्लेन क्रैश में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की. पीएम मोदी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शीर्ष अधिकारियों के साथ हादसे को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी.
कब और कैसे हुआ हादसा
एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था. विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा. एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की.
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे.”
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.