आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई… दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला-VIDEO – AajTak

Feedback
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया. यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे और चेकिंग के दौरान एक गाड़ी जब्त की. जानकारी के मुताबिक भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका गया और ईंट-डंडों से हमला भी किया गया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब पुलिस अधिकारी राउंड पर थे, तो गाड़ी के मालिक समेत कुछ लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है.
इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज पर मुख्य हमलावर होने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि पंकज पहले से ही संगीन अपराधों समेत 5 मामलों में शामिल रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मंगोलपुरी की गलियों में चाकूबाजी, पुरानी रंजिश के चलते हमला… 6 लोग घायल
घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है. वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई हैं.
बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं.
मंगोलपुरी में चाकूबाजी
वहीं, शुक्रवार को दिल्ली के मंगोलपुरी में आपसी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना भी सामने आई. इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
घटना के बाद घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से दो को बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कुछ लोगों से लूटपाट भी की थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News