आंध्र प्रदेश के ताणुकी में एक परिवार के चार सदस्यों ने गोदावरी नदी में छलांग लगाई, जिसमें पति और दो बच्चों की मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर।
ताणुकी में परिवार के चार सदस्यों ने नदी में छलांग लगाई।
पति और दो बच्चों की दुखद मौत, पत्नी को बचाया गया।
पुलिस घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है।
डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के ताणुकी कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने गोदावरी नदी में छलांग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे चिनचिनाड़ा पुल पर यह घटना घटी।
पुलिस के मुताबिक, परिवार ने पुल से नदी में छलांग लगाई थी। इस हादसे में पति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि परिवार की महिला सदस्य को स्थानीय मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार मौके पर दो मोटरसाइकिलें लावारिस हालत में मिली थीं, जिनके नंबरों के जरिए पुलिस ने परिवार की पहचान ताणुकी के रहने वाले रूप में की।
स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया
गौरतलब है कि 42 वर्षीय नंबूरी पद्मिनी, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाकर राजोल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पद्मिनी के 45 वर्षीय पति नंबूरी श्रीनिवास और उनके दो नाबालिग बच्चे, जिनके शव तलाश अभियान के दौरान बरामद कर लिए गए हैं। ऐसे में अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस परिवार ने इतना खौफनाक कदम उठाने का फैसला क्यों लिया।