आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा… प्राइवेट बस खाई में गिरी, 9 की मौत और कई घायल – AajTak

Feedback
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. करीब 5 बजकर 30 मिनट पर चित्तूर जिले के यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर मरेडुमिल्ली घाट क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई. 
हादसा तुलसीपाकालु गांव के पास हुआ, जहां सड़क संकरी और मोड़ों से भरी मानी जाती है. बस में कुल 35 यात्री थे, चालक और क्लीनर मिलाकर संख्या 37 थी.
खाई में गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर फंस गए. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में चिंटूर पुलिस, रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं. 
राहत कर्मियों ने बस को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. शुरुआती जानकारी के अनुसार 9 लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
7 घायलों को तुरंत 15 किलोमीटर दूर स्थित CHC चिंटूर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें भद्राचलम रेफर किया जाएगा ताकि बेहतर उपचार मिल सके. सब कलेक्टर चिंटूर भी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: यूनिवर्सिटी के 2 प्रोफेसरों ने स्टूडेंट के साथ किया रेप, वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह समूह भद्राचलम मंदिर के दर्शन कर चुका था और अन्नवरम जा रहा था. बस चित्तूर जिले से किराए पर ली गई थी और पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी. घाट रोड पर मोड़ लेते समय चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे नीचे घाटी में जा गिरा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा कुछ ही सेकंड में हो गया और यात्री संभल भी नहीं पाए.
घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायल बेहद गंभीर स्थिति में हैं. प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी और सड़क सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा की जाएगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News