इमेज स्रोत, Getty Images
इस समय महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता की ख़िताबी दौड़ अब आख़िरी स्टेज पर आ गई है.
पहले सेमीफ़ाइनल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ को आठ विकेट से हरा दिया. पांच जुलाई को फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुक़ाबला दूसरे सेमीफ़ाइनल की विजेता टीम से होगा.
लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के निराशा की बात रही है कि उनकी टीम सेमीफ़ाइनल में नहीं पहुँच पाई.
भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की मौजूदा चैम्पियन है, लेकिन टीम अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है.
इस प्रतियोगिता में अब शुरू हो रही है फ़ाइनल में पहुँचने की जंग और फिर ख़िताब जीतने की होड़.
तो सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल के रोमांच को ख़ास तरीक़े से आप तक पहुँचाने के लिए बीबीसी हिन्दी ने की है अनोखी पहल.
पूरे मैच की कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट के अलावा यू-ट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं.
दो जून को दूसरा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा.
समाप्त
फ़ाइनल मुकाबला पांच जुलाई को खेला जाएगा. इन मैचों की कमेंट्री आप बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर सुन सकेंगे.
मैच के पल-पल का हाल बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सौजन्य से आप तक पहुँचेगा.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
समाप्त
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.