आखिर यह कौन सा जीव है? लोगों ने बताया इच्छाधारी सांप, वैज्ञानिक भी हैरान – Hindustan Hindi News

एक ऐसी नई प्रजाति की खोज हुई है, जिसने अपनी बदलती बनावट और अलग-अलग रूपों के कारण शोधकर्ताओं को भी हैरान कर दिया है। इस नई प्रजाति का नाम अयेयारवाडी पिट वाइपर रखा गया है, जो म्यांमार की सबसे अहम नदियों में से एक अयेयारवाडी नदी के नाम पर है। म्यांमार में वैज्ञानिकों ने सांप की यह नई प्रजाति खोज निकाली है। खास बात यह है कि यह सांप कभी एक प्रजाति जैसा दिखता है तो कभी दूसरी प्रजाति जैसा, जिससे वैज्ञानिक लंबे समय तक यह तय नहीं कर पाए कि यह वास्तव में नई प्रजाति है या दो अलग-अलग सांपों का हाइब्रिड।
यह सांप ट्रिमेरेसुरस ग्रुप का हिस्सा है, जो पहले से ही अपनी जटिल पहचान के लिए जाना जाता है। वैज्ञानिकों को यह सांप म्यांमार के मध्य क्षेत्र में मिला, जहां 2 अन्य पिट वाइपर प्रजातियों का निवास क्षेत्र भी है। इनमें एक रेडटेल पिट वाइपर है, जो चमकीले हरे रंग का और बिना निशानों वाला होता है। दूसरा मैंग्रोव पिट वाइपर है, जिसके शरीर पर गहरे धब्बे पाए जाते हैं। नई प्रजाति में ये दोनों ही विशेषताएं देखी गईं। कुछ सांप पूरी तरह हरे और साफ दिखे, जबकि कुछ पर धब्बे थे और कई सांप दोनों के बीच जैसे लगे। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है और कुछ लोग तो इसे इच्छाधारी सांप बता रहे हैं।
शुरुआत में वैज्ञानिकों को लगा कि यह किसी तरह का हाइब्रिड यानी दो प्रजातियों के मेल से पैदा हुआ सांप हो सकता है। लेकिन जब इसके डीएनए और आनुवंशिक संरचना की जांच की गई तो नतीजे चौंकाने वाले निकले। अध्ययन से पता चला कि यह किसी दूसरी प्रजाति का मिश्रण नहीं, बल्कि खुद में एक अलग और स्वतंत्र प्रजाति है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अतीत में इस सांप के पूर्वजों ने आसपास की दूसरी प्रजातियों के साथ जीन का आदान-प्रदान किया होगा, जिसकी वजह से इसकी बनावट इतनी विविध दिखाई देती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज जीवों की पहचान के पारंपरिक तरीकों को चुनौती देती है। अब तक प्रजातियों की पहचान मुख्य रूप से उनके शारीरिक स्वरूप के आधार पर की जाती थी, लेकिन अयेयारवाडी पिट वाइपर ने दिखाया है कि केवल बाहरी बनावट हमेशा सही संकेत नहीं देती। इस खोज ने आनुवंशिक टेस्ट की अहमियत को और बढ़ा दिया है। साथ ही यह भी साफ हुआ कि म्यांमार जैसे जैव विविधता वाले क्षेत्रों में अब भी कई रहस्यमयी और अनदेखी प्रजातियां मौजूद हो सकती हैं, जिनके बारे में विज्ञान को अभी बहुत कुछ जानना बाकी है।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News