आगरा-कोलकाता स्पेशल में बढ़ेंगी सीटें – Hindustan

जसीडीह प्रतिनिधि त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट के दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे दोनों ट्रेनों में कोचों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो जाएगी। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी और नवंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रभावी रहेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा संचालित ट्रेन संख्या- 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल में 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। वहीं, ट्रेन संख्या- 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल में 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
दोनों ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) कोच लगाए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से यात्रियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News