आगरा: मकान में आग लगने से जिंदा जला कोचिंग संचालक, धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस – coaching center operator dies in house fire incident in sikandra awas vikas colony sector 10 agra crime news in hindi – Jagran

आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी में एक मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक विनय बोस की मौत हो …और पढ़ें
आगरा के सिकंदरा में मकान में लगी आग।
कोचिंग संचालक विनय बोस की हुई दुखद मृत्यु।
शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा।
जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई। रविवार सुबह दस बजे घर से धुंआ निकलता देखकर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मरने वाले कोचिंग संचालक की पहचान विनय बोस पुत्र मनोरंजन बोस निवासी छत्तीसगढ़ जगतपुर के रूप में हुई है।
विनय और उनके भाई सुनील बोस फरवरी 2026 से किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। दोनों मकान में इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कोचिंग चला रहे थे।
दोनों भाई न्यू साईं एजुकेशन ट्यूशन एकेडमी के नाम से कोचिंग चला रहे थे। रक्षाबंधन पर सुनील बोस आगरा से बाहर गए हुए हैं। विनय बोस अकेले रह रहे थे। कॉलोनी में आसपास के लोगों से दोनो की बातचीत कम थी।
सुबह लोगों को घर के अंदर से धुंआ निकलता देखकर आशंका हुई। उन्होंने आवाज दी लेकिन अन्दर से कोई जवाब नहीं मिला तो 112 नंबर पर सूचना दी।
यह भी पढ़ें- यूपी कैडर की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: लंदन की नौकरी छोड़ी, डीएम मिर्जापुर बनीं, अब शिक्षा-लेखन होगा नया सफर!
पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर गई तो विनय बोस बेड पर मृत मिले। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में बाढ़ से तबाही: झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंदाकिनी पुल पर एप्रोच रोड धंसी, बड़े वाहन रोके गए

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News