भाई को बचाने एक के बाद एक कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की हुई मौत… राजस्थान में दर्दनाक हादसा – AajTak

Feedback
राजस्थान के धौलपुर जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक भाई और 3 बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर से पूरा गांव स्तब्ध रह गया. मामला जिले के आंगई थाना इलाके के धौंध बिरजा गांव का है. जहां रविवार को तीन बहनें अपने एक भाई के साथ लोकदेवता हीरामन बाबा मंदिर पर दर्शन करने के लिए आईं थीं. इसी दौरान तीनों बहनें मंदिर पर पूजा अर्चना करने चली गईं और उनका भाई कुंड (तालाब) में नहाने चला गया. जब बहनों को भाई नहीं दिखा तो बहनें कुंड की तरफ पहुंची और भाई को कुंड में डूबता हुआ देखा. जिसके बाद तीनों बहनें उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गईं. 
भाई को बचाने के चक्कर में तीनों बहनें भी डूबीं
कुंड में पानी अधिक होने के कारण भाई और बहनों की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह और आंगई थाना पुलिस भी पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन बहनों के शव बरामद कर लिए. जबकि युवक का शव कई घंटे की मशक्कत के बाद कुंड से बाहर निकाला. बता दें कि आंगई थाना इलाके के नथुआ पुरा गांव के रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग रविवार की सुबह को रक्षा बंधन पर्व के बाद पड़ने वाली दौज के अवसर पर धौंध बिरजा गांव के पास स्थित लोक देवता हीरामन बाबा मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. 
इसी दौरान 23 वर्षीय भोलू उर्फ़ रवि पुत्र लायक सिंह निवासी नथुआपुरा कुंड में नहाने चला गया. बताया जा रहा है कि भोलू नहाते समय कुंड के किनारे मोबाइल फोन से सेल्फी ले रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड के गहरे पानी में चला गया. भोलू को पानी में डूबता देख उसकी बहनें मनोरमा, बोटो और चचेरी बहन निशा उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गईं. कुंड में पानी अधिक होने के कारण तीनों बहनें भी डूब गईं.
घटना के बाद गांव में मातम
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने के बाद आंगई और सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की मदद से चारों शव कुंड से रेस्क्यू कर सरमथुरा के सरकारी अस्पताल रखवाए और परिजनों की मौजूदगी में शवों के पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिए. जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया. 
मृतक भाई और बहन रक्षा बंधन का पर्व मनाने अपने रिश्तेदारी में नथुआपुरा गांव आए थे. मृतकों में 30 वर्षीय मनोरमा पुत्री लायक सिंह गुर्जर निवासी मौहारी ताजपुर, 36 वर्षीय बोटो पुत्री लायक सिंह निवासी रामरतन का पुरा, 21 वर्षीय निशा पुत्री भवूती निवासी नथुआपुरा और 23 वर्षीय भोलू उर्फ रवि पुत्र लायक सिंह निवासी नथुआपुरा शामिल हैं. परिजन विमल सिंह गुर्जर ने बताया कि उसके पास फोन आया कि उसकी मौसी का लड़का तालाब में डूब गया है. उसको बचाने के लिए बड़ी मौसी की दो बेटियां और एक अन्य परिवार की लड़की पहुंची. जहां वो भी तालाब में लड़के को बचाने कूद गईं. जिसमें डूबने से चारों की मौत हो गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News