हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सीधा प्रसारण सुना और देखा। सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप के कन्वेंशन हॉल में कार्यक्रम के विशेष प्रसारण क
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
संवाद का माध्यम है ‘मन की बात’
सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशभर के नागरिकों से संवाद करते हैं। इस दौरान प्रेरणादायक कहानियों, नवाचारों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली जन-भागीदारी की पहलों को देश के सामने रखा जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं के प्रयासों को भी सामने लाया जाता है। साथ ही नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है।
जनहित से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
‘मन की बात’ में उठाए गए विषयों और जनहित से जुड़ी पहलों के साथ लोगों के सार्थक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंचकूला में यह आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।
मेयर सहित कई नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे और भाजपा नेता कृष्ण ढुल मौजूद रहे। इसके अलावा पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.