आगरा के आगरा पब्लिक स्कूल में अप्सा फिएस्टा-2026 के तहत हिंदी एकल गायन प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य बच्चों की संगीत प्रतिभा को मंच देना था। इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने अपनी गायन कला दिखाई।
चेयरमैन एमसी शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्या पूनम माहेश्वरी ने मेहमानों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। 17 स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जजों ने गायन की गुणवत्ता और प्रस्तुति के आधार पर नंबर दिए।
प्रतियोगिता में गायत्री पब्लिक स्कूल के साकेत शर्मा पहले स्थान पर रहे। सेंट एंड्रयूज स्कूल की गुनिका गुप्ता दूसरे और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के अश्वनी कुमार गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहे। सरस्वती विद्या मंदिर के देवांश कश्यप और क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल के आदित्य सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला।
निर्णायक मंडल में शुभाशीष गांगुली, ललिता करमचंदानी और मंजरी शुक्ला शामिल थे। जुबे़दिया, याशिका चौहान, यार्थ आर्या और आनंदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। समन्वयक मोहम्मद फैजान ने सभी का धन्यवाद दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.