कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) रविवार को भी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में थी. लेकिन इस बीच दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. इन तीनों को कोर्ट से रिहाई मिल गई है. सीजेपी प्रोटेस्ट मामले पर दिल्ली कैंट कोर्ट में सुनवाई हो रही है.
दिल्ली के कई इलाकों में भारी पुलिसफोर्स तैनात है. इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में संभावित पाबंदियों को लेकर चेतावनी जारी की.
शनिवार के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों, सीजेपी कार्यकर्ताओं और कई नेताओं को हिरासत में लिया था. इस मामले का जिक्र करते हुए सीजेपी के नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि संगठन इस कार्रवाई के बावजूद पीछे नहीं हटेगा. शिंदे ने कहा, ‘सरकार ने सोचा होगा कि आज हिरासत में लिए जाने के बाद हम घर लौट जाएंगे. पीएम मोदी और अमित शाह का यह डर दिखाता है कि हमने आधी लड़ाई जीत ली है.’
सीजेपी के प्रतिनिधियों ने शनिवार को हुए प्रदर्शनों के दौरान संगठन के नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है.
इस बीच, कॉजपा के नए सिरे से प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रविवार को लगातार दूसरे दिन यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी. दिल्ली में 30 प्रमुख स्थानों पर यातायात मार्गों में बदलाव किए जाने की संभावना है.
दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से शनिवार देर रात जारी परामर्श के अनुसार, मौजूदा स्थिति के आधार पर रविवार सुबह छह बजे से मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे. मध्य दिल्ली में जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और कई अन्य चौराहों के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है.
यातायात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने और गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है.
दिल्ली में फिर से कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों के कनॉटप्लेस से हिरासत में लिया है.
#WATCH | Delhi Police detain protesters gathered at the Inner Circle of Connaught Place. https://t.co/oGTNGY5Qiy
कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस पर पथराव किया गया था. इस मामले का वीडियो जारी किया गया है.
#BREAKING | कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस पर पथराव, 10 अक्टूबर का पुलिस ने जारी किया पथराव से जुड़ा वीडियो @AshishSinghLIVE | https://t.co/SMm0dUypVm #Delhi #JantarMantar #CJPProtest #StonePelting #DelhiPolice #ConnaughtPlace #ABPNews https://t.co/25o3gZa9O9
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.