आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर पति ने किया सुसाइड, गले में फंदा डालकर रोते हुए बनाया लाइव वीडियो – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. शख्स ने गले में फंदा डालकर रोते हुए लाइव वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स ने अपनी पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है. मामले में मृतक के पिता ने थाना सदर में तहरीर दी है. इस घटना ने बेंगलुरु के अतुल सुभाष सुसाइड केस की याद ताजा कर दी है. 
दरअसल, पूरा मामला आगरा जिले के डिफेंस कॉलोनी का है, जहां रहने वाले मानव शर्मा एक बड़ी आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर कार्यरत थे. मानव ने 24 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. मौत को गले लगाने से पहले मानव ने रोते हुए दर्द भरा वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए थे. 
वीडियो में मानव शर्मा कहते हैं कि उन्होंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी. लेकिन अब पत्नी से इतना तंग आ गया हूं कि मरने के सिवा कोई चारा नहीं बचा है. मानव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुरुषों के हित में लॉ बनाने का जिक्र किया. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News