आगरा में मासूम को निगल गई 'मौत की पोखर': मन्नत से जन्मा 3 साल का हृदयांश तेज हवा के झोंके में बहा – Jagran

Agra News: आगरा के मधुनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज हवा के झोंके से संतुलन बिगड़ने पर तीन …और पढ़ें
Agra News: इंसेट में बच्चे की फाइल फोटो। इसी पोखर में गिरने से हुई मौत।
तीन वर्षीय मासूम हृदयांश की पोखर में डूबने से मौत।
तेज हवा के झोंके से संतुलन बिगड़ा, पोखर में गिरा।
परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, मातम छाया।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: थाना सदर क्षेत्र के मधुनगर में शनिवार को एक रूह कंपा देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। पानी की टंकी के पास स्थित पोखर में गिरने से तीन वर्षीय मासूम बच्चा हृदयांश काल के गाल में समा गया। घटना उस वक्त हुई जब मासूम अपने खेत से वापस आ रहा था। हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 
गुजरात में लोअर-टीशर्ट बनाने की फैक्टरी में मजदूरी करने वाले कृष्णा का तीन साल का बेटा हृदयांश अपनी दादी, गुड़िया के पास नगला अकोई (सीओडी के पास) रहता था।
दादी ने बताया कि शनिवार को मासूम बच्चा खेत में शौच के लिए गया था। वहां से लौटते समय पोखर के पास अचानक तेज हवा का झोंका आया, जिससे छोटे से बालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे पोखर में जा गिरा।
agra child small 12 sept
बच्चे का फाइल फोटो।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में बच्चे को पोखर से निकालकर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हृदयांश को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही पोस्टमार्टम गृह के बाहर चीख-पुकार मच गई। दादी मासूम के बेजान शरीर को गोद में लेकर दहाड़ें मारकर रोने लगीं। उनका क्रंदन सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। दादी बार-बार यही कहकर बेसुध हो रही थीं कि “काफी मन्नतों और लंबे इलाज के बाद तो घर में एक बेटा हुआ था। हमारा तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया, अब हम किसके सहारे जिएंगे!”
यह भी पढ़ें- आगरा में GST चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, 12000 KG स्क्रैप मामले में फर्म मालिक समेत चार पर कार्रवाईा
यह भी पढ़ें- हेलमेट-रूमाल से छिपाया चेहरा, नौ घंंटे तक 450 KM दौड़ाई बाइक; आगरा पुलिस ने फिर ऐसे पकड़ा लुटेरा
माता-पिता को जैसे ही गुजरात में हादसे की खबर मिली, उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोते-बिलखते परिजनों ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है और कानूनी प्रक्रिया से दूर रहकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर खुले पोखर और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News