'आगे और ताकत से लड़ेंगे…', दतिया उपचुनाव पर बोले CM मोहन यादव, कांग्रेस के खाते में आई जीत – India.Com

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा झटका दिया. नतीजे आने के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस जनादेश का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि दतिया सीट पहले भी कांग्रेस के पास थी, लेकिन इस उपचुनाव में भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 1700 अधिक वोट मिले हैं. डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है और आने वाले चुनावों में पार्टी पहले से ज्यादा मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी.

बता दें कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया. 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद, आज 15 राउंड में मतगणना पूरी हुई. शुरुआती दौर में पहले और पांचवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिल रही थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेस आगे निकलती गई. आखिरी राउंड तक भाजपा ने अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस के खाते में जीत गई. इस जीत के साथ कांग्रेस ने दतिया सीट पर लगातार दूसरी बार कब्जा बरकरार रखा.

दतिया में यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद कराया गया. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराया था, लेकिन बाद में एक एफडी से जुड़े मामले में अदालत ने उन्हें दो साल से अधिक की सजा सुनाई, जिसके चलते उनकी सदस्यता समाप्त हो गई. इसके बाद सीट पर उपचुनाव कराया गया. चुनाव से पहले कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में राजेंद्र भारती को निलंबित भी कर दिया था.

Bhopal, Madhya Pradesh: Reacting to the Datia Assembly by-election result, Chief Minister Mohan Yadav says, “Datia has traditionally been a Congress seat, and it has remained with the Congress. However, compared to the previous Assembly election, the BJP has improved its… pic.twitter.com/yWQ5j3Je9l
— IANS (@ians_india) August 3, 2026
दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को कुल 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और निर्दलीय दामोदर यादव के बीच मुकाबला रहा. मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में कराई गई, जहां सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गणना शुरू हुई. इसके लिए 21 मतगणना काउंटर बनाए गए थे, जिनमें 20 ईवीएम और एक डाक मतपत्रों के लिए निर्धारित था. चुनाव आयोग के तय प्रोटोकॉल के तहत पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News