प्रयागराज के यादव नगर तालाब में गिरा बिजली का तार: बिजली विभाग को सूचना; बच्चों और ग्रामीणों को हादसे का डर – Dainik Bhaskar

वार्ड नंबर 8 के यादव नगर में रेलवे ट्रैक के पास एक तालाब में बिजली का तार गिर गया है। तार गिरने से आसपास के लोगों में डर फैल गया। घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तालाब के पास लोगों का आना-जाना रोक दिया है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दे दी है। उन्होंने बिजली सप्लाई बंद कराकर तार को तालाब से हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तालाब के आसपास बच्चे और ग्रामीण अक्सर आते-जाते रहते हैं। अगर समय रहते तार को नहीं हटाया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News