बंगाल के सीएम शुभेंदु के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्शन, TMC नेता फिरोज अली गिरफ्तार – Jagran

तृणमूल नेता फिरोज अली को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सांकेतिक तस्वीर।
तृणमूल नेता फिरोज अली मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर गिरफ्तार।
भाजपा विधायक विमान घोष की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई।
फिरोज अली ने गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी करने के आरोप में हुगली जिले के गोघाट के तृणमूल नेता फिरोज अली को गिरफ्तार किया गया है।
फिरोज गोघाट-2 पंचायत समिति के सदस्य हैं। पुरसुरा के भाजपा विधायक विमान घोष की शिकायत के आधार पर गोघाट थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। शिकायत के साथ कथित पोस्ट के स्क्रीनशाट भी पुलिस को दिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, फिरोज के नाम से प्रसारित पोस्ट में आपत्तिजनक भाषा के साथ सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली टिप्पणियां और कुछ विवादित तस्वीरें थीं। इन पोस्ट के आधार पर विधायक ने कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को पुलिस ने फिरोज को आरामबाग अनुमंडल अदालत में पेश किया।
थाने से निकलने के दौरान पत्रकारों के सवाल पर फिरोज ने कहा कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया, यह पुलिस बेहतर बता सकती है। इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप से उन्होंने इनकार किया और गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया। भाजपा का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर सामने आए पोस्ट के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई की है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News