2 साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: पूर्वोत्तर राज्यों में छिपकर काट रहा था फरारी, पुलिस ने घेरा… – Dainik Bhaskar

जोधपुर ग्रामीण की जिला स्पेशल टीम (DST) ने 2 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहुचर्चित गेनाराम हत्याकांड में वांटेड था। DST ने आरोपी को बावड़ी-कास्टी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए खेड़ापा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीताराम पुत्र पेमाराम जाट, निवासी किरमसरिया, मथानिया के रूप में हुई है। वह खेड़ापा थाने में दर्ज एफआईआर में पिछले दो साल से वांछित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पूर्वोत्तर राज्यों में छिपकर फरारी काट रहा था।
सूचना मिलते ही बिछाया जाल
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन और एएसपी रामेश्वर कड़ेला के सुपरविजन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DST प्रभारी शंकर कड़वा की टीम को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।
शनिवार को DST के कॉन्स्टेबल पप्पूराम को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि वर्ष 2024 के गेनाराम हत्याकांड में शामिल अपराधी सीताराम कस्बा बावड़ी की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही DST टीम ने बावड़ी-कास्टी रोड पर तुरंत नाकाबंदी कर दी और आरोपी को दबोच लिया।
इनकी रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में DST प्रभारी निरीक्षक शंकर कड़वा, एएसआई श्रवणकुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल मदन मीणा, हरेंद्र लोहरा, अशोक भाटी और विशेष आसूचना देने वाले कांस्टेबल पप्पूराम की अहम भूमिका रही।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News