पेज 1…..नागोया में भारतीय बेटियों का ‘सुपर संडे’ – Hindustan

एशियाई खेल-2026 इंट्रो
जापान के आइची-नागोया में जारी 20वें एशियाई खेलों का दूसरा दिन भारतीय बेटियों के जौहर ने ‘सुपर संडे’ बना दिया। किसी ने निशाने पर सटीक वार कर पदक जीते, किसी ने फाइनल का टिकट कटाया तो किसी ने मैदान पर गोलों की झड़ी लगा दी। एलावेनिल की दोहरी चांदी से शुरू हुई यह चमक सुचिका के पदक पक्का करने, क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने तक कायम रही।
एलावेनिल की दोहरी सफलता, भारत का पहला पदक
टीम रजत: एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्सा विनोद की तिकड़ी ने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में 1898.0 अंक हासिल कर भारत का पदकों का खाता खोला और रजत पदक जीता। (चीन ने 1904.2 अंकों के साथ स्वर्ण, जापान ने 1897.1 अंकों के साथ कांस्य जीता)।
व्यक्तिगत रजत: एलावेनिल वलारिवन ने फाइनल में 252.4 अंक का शानदार स्कोर कर व्यक्तिगत वर्ग में भी रजत पदक जीता। वे जापान की हिनाता ताइची (253.0 अंक – एशियाई खेल रिकॉर्ड) से महज 0.6 अंक पीछे रहीं।
शेफाली के तूफान से भारत का पदक पक्का
– भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों के भारी अंतर से रौंद फाइनल में प्रवेश किया
– इससे भारत का कम से कम रजत पदक पक्का हो गया, ओपनर शेफाली वर्मा ने महज 49 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोके
– हालांकि भारत-पाक के फाइनल की उम्मीदें खत्म हुईं, श्रीलंका से 22 सितंबर को फाइनल खेलेगी भारतीय महिला टीम
सुचिका ने पक्का किया ऐतिहासिक पदक
एमएमए के मिक्स्ड क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की सुचिका तरियाल ने मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पक्का कर लिया।
उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पूल मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 के विशाल अंतर से हराया। फारवर्ड दीपिका ने अकेले 8 गोल नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
महिला टीम क्वार्टर फाइनल में
महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के पहले दौर में भारत ने कजाकिस्तान को महज 90 मिनट के भीतर 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा तीनों ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News