इलेक्ट्रिक Tata Safari में मिल सकते हैं ये जबरदस्त फीचर, फेस्टिव सीजन में लॉन्च की उम्मीद – Hindustan

टाटा आजकल अपनी सफारी के इलेक्ट्रिक वर्जन (Safari.ev) को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। कंपनी की यह फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक होगी। इसे इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। नई सफारी ईवी कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट में पकड़ को और मजबूत करेगी। इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S और MG Hector Tomahawk EV जैसी इलेक्ट्रिक SUV से होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई हिंट नहीं दिया है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी इस एसयूवी में क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है।

नई सफारी ईवी का ओवरऑल डिजाइन और बॉडी शेप मौजूदा सफारी से मिलता-जुलता रहने की उम्मीद है। टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी को काफी ज्यादा कवर किया गया था, लेकिन इसका सीधा और ऊंचा स्टांस और थ्री-रो वाला साइज साफ नजर आया। इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान देने के लिए इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, ज्यादा एयरोडायनामिक अलॉय व्हील और नई लाइटिंग दी जा सकती है। पीछे की तरफ मौजूदा सफारी जैसा कनेक्टेड LED लाइटिंग डिजाइन भी बरकरार रह सकता है।

सफारी ईवी के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव तीन स्क्रीन वाला सेटअप हो सकता है। टेस्टिंग के दौरान इसके टॉप वेरिएंट में तीन डिस्प्ले देखे जाने की बात सामने आई है। फिलहाल कंपनी की सिएरा और सिएरा ईवी में ऐसा सेटअप मिलता है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच सेंटर टचस्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं। पैसेंजर स्क्रीन पर वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे फीचर्स मिल सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 14.5-इंच सैमसंग OLED स्क्रीन की भी बात कही गई है। स्क्रीन का फाइनल साइज अभी कन्फर्म नहीं है।

सेफ्टी के मामले में सफारी ईवी में कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें Level 2 ADAS के तहत अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइन्ड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमर्जेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और अलग-अलग टेरेन मोड्स भी मिल सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 540-डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, इन फीचर्स की उपलब्धता वेरिएंट के हिसाब से अलग-अगल हो सकती है।

सफारी ईवी में Harrier.ev वाली 65kWh और 75kWh बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा टॉप वेरिएंट में 80kWh की बड़ी बैटरी मिलने की भी रिपोर्ट्स हैं। सफारी ईवी साइज और वजन में हैरियर ईवी से बड़ी होगी और इसीलिए एक जैसी बैटरी के साथ इसकी सर्टिफाइड रेंज थोड़ी कम हो सकती है। हालांकि, 80kWh बैटरी मिलने पर टॉप वेरिएंट की रियर रेंज करीब 600km तक हो सकती है। ध्यान रहे कि यह आंकड़ा अभी अनुमानित है।

दिवाली के आसपास हो सकती है लॉन्च

टाटा सफारी ईवी को 2026 के फेस्टिव सीजन, खासकर दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 22 लाख से 32 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

(Photo: Search EV)

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News