ज्ञान के उजाले की ओर बढ़ते कदमों के बीच प्रतापपुर विकास खंड के 29 सरकारी विद्यालयों में रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 13 पुरुष, 117 महिला कुल 130 असाक्षर व्यक्तियों की मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हुई। इस आकलन कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा से वंचित लोगों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके ज्ञान का प्रमाणीकरण करना है, ताकि वे आत्मनिर्भरता और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ सकें। पिछले कुछ महीनों से विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाक्षर व्यक्तियों की पहचान कर स्वयंसेवकों की मदद से विशेष कक्षाएं संचालित कराई थीं। इन कक्षाओं में प्रतिभागियों को पढ़ना-लिखना, सरल गणना तथा दैनिक जीवन से जुड़े व्यवहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे शिक्षा के मूलभूत कौशल से परिचित हो सकें।
रविवार को आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में प्रतिभागियों की पढ़ने-लिखने की क्षमता, सरल गणितीय गणना, संख्यात्मक योग्यता तथा सामान्य ज्ञान और व्यवहारिक समझ का परीक्षण किया गया। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर पीके सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम केवल अक्षरज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में जागरूकता, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play