'आजकल पतियों की हत्या हो रही है, मुझे बचा लीजिए…' दहशत में लव मैरिज करने वाला युवक, बोला- पत्नी बॉयफ्रेंड संग मिलकर मुझे मार देगी – Aaj Tak News

Feedback
‘मुझे डर है कि मेरी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर मुझे मरवा देंगे.’ पुलिस से यह गुहार मेरठ के रहने वाले एक युवक ने लगाई है. उसका आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी युवक से अफेयर चल रहा है. दोनों मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि मामला जांच में है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मामला मेरठ की सूर्योदय कॉलोनी का है. यहां रहने वाला युवक एक फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है. उसकी शादी 22 जून 2025 को मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी. युवक का कहना है कि यह लव मैरिज थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव शुरू हो गया.
युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर एक युवक से फोन पर बात करती थी. जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा. उसका कहना है कि बाद में पत्नी ने घर छोड़ दिया और अब वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकियां दे रही है.
meerut man alleges wife and her lover may kill him seeks police protection
युवक का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ पीकर उसके परिवार को फंसाने की कोशिश की और उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया. युवक का कहना है कि 14 जुलाई को पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की.
यह भी पढ़ें: दूध में नींद की गोलियां, फिर चादर के अंदर जहरीला सांप… मिनट-दर-मिनट ऐसे रची पति की हत्या की साजिश
युवक ने दावा किया कि 17 जुलाई को उसने अपनी पत्नी को एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर देखा. उसका कहना है कि उसने इसका वीडियो भी बनाया. कुछ दूर जाने के बाद दोनों का एक्सीडेंट हो गया और वे वहां से भागने लगे.
शिकायत में युवक ने कहा कि उसके खिलाफ पहले से दहेज का केस दर्ज होने की वजह से उसकी शिकायत पर गंभीरता से सुनवाई नहीं हो रही. उसने पुलिस से सुरक्षा देने और निष्पक्ष जांच की मांग की है. हाल के दिनों में पतियों की हत्या के मामलों का जिक्र करते हुए उसने कहा कि उसे अपनी जान का डर सता रहा है.
मेरठ के सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि उसकी पत्नी मारपीट करती है. वह हत्या कर सकती है. मेडिकल थाने को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News