Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना की मनपौर पंचायत के गम्हरिया गांव के विजय कुमार झा ने डीएम एवं एसपी को आवेदन देकर जान- माल की सुरक्षा की मांग की है। उन्होने लिखा है कि उनके गांव में कुछ लोगों द्वारा सरकारी रास्ता अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसको लेकर उन्होने उच्च न्यायालय, पटना में रिट याचिका दायर की है।
उच्च न्यायालय के आदेश पर सीओ बेनीपट्टी ने गांव के 76 लोगों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने के लिए निशान लगाया है। आदेशानुसार 6 अगस्त से पहले अतिक्रमण को खाली करना है। गांव के एक युवक उनके घर पर आकर उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। उनके द्वारा यह धमकी दी जा रही है कि यदि अतिक्रमण के कारण किसी का एक भी घर टूटता है, तो मुझे जान से मार दिया जाएगा तथा मेरे विरुद्ध गंभीर घटना करवा दी जाएगी।
लिखा है कि सरेआम दी जा रही धमकियों के कारण वे अत्यंत भयभीत हैं और अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होने लिखा है कि उनका उम्र लगभग 72 वर्ष है और वे अपने घर में अपनी पत्नी के साथ अकेला रहते हैं। उन्होने प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने तथा उपरोक्त धमकी देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है ताकि वे अपने घर में सुरक्षित रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play