आजमगढ़ में पूजा के दौरान फायरिंग, पत्नी समेत 2 पंडितों की गोली लगने से मौत – bharat24live.com

Shubham Raja
Date: 22-09-26 22:43
Azamgarh Shooting: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, एक घर में पूजा चल रही थी. इसी दौरान बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह की वहां मौजूद पंडितों से आधार कार्ड दिखाने को लेकर बहस हो गई. विवाद बढ़ने पर अरविंद ने कथित तौर पर पिस्टल से फायरिंग कर दी.
फायरिंग में उसकी पत्नी बबीता और दो पंडितों को गोली लग गई. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
घर में चल रही थी पूजा
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम अरविंद सिंह के घर में पूजा रखी गई थी. उस समय घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता और उसके बेटे-बेटी मौजूद थे. शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा. पूजा होते देखकर उसने पंडितों से इस बारे में पूछा.
इसके बाद अरविंद ने पंडितों से आधार कार्ड दिखाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और मामला फायरिंग तक पहुंच गया.
विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग की
जानकारी के अनुसार, बहस के दौरान अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकालकर गोली चला दी. फायरिंग में उसकी पत्नी बबीता और दो पंडित घायल हो गए. इनमें पंडित महेंद्र पाठक का नाम सामने आया है. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी बताया जा रहा है कि घटना के दौरान राइफल से भी गोली चली थी. हालांकि, कितने हथियारों का इस्तेमाल हुआ और कितनी गोलियां चलाई गईं, इसकी सही जानकारी पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.
फायरिंग होते ही भागे पंडित
गोली चलने के बाद घर में मौजूद अन्य पंडित वहां से भाग गए. फायरिंग की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की.
पुलिस ने मौके से हथियार और दूसरे साक्ष्य जुटाए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस विवाद की असली वजह पता करने में जुटी है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Kal Ka Mausam: कल संभलकर निकलें! इन 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, आंधी-बिजली की भी
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News