SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं – abplive.com

चुनाव आयोग के हालिया कदमों पर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट से सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग की SIR प्रक्रिया के दौरान सवाल उठाए गए. तीन सदस्यों के पैनल में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी हैं. इनमें से संधू और जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार अपनी आपत्ति जताई. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका संबंध मतदाता सूची में नए वोटर्स के पंजीकरण, नाम हटाने और बहाल करने जैसे मसलों पर था. इस खुलासे के बाद वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. 
उन्होंने एक्स पर लिखा, ”चुनाव आयोग SIR के बारे में ECI के अलग-अलग निर्देशों पर ज्ञानेश कुमार के कदमों का 2/3 चुनाव आयुक्तों ने विरोध किया था. लेकिन सरकार के खास आदमी ज्ञानेश कुमार ने गैर-कानूनी तरीके से निर्देश जारी करना जारी रखा, जिसके कारण अब तक 13 करोड़ से ज्यादा वोटर वोट देने के अधिकार से वंचित हो गए हैं! सुप्रीम कोर्ट को इस मामले पर खुद संज्ञान लेना चाहिए!”
प्रशांत भूषण ने कहा, ”आज ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (IE) में छपी खबर यह बताती है कि कैसे ज्ञानेश कुमार ने SIR कराने के तरीके पर बाकी 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को गैर-कानूनी ढंग से नजरअंदाज करते हुए ECI की मनमानी की. यह खबर इतनी गंभीर है कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाना चाहिए और उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए!”
जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News