Aaj ka panchang 11 June 2026, parama ekadashi today: आज अधिक मास की परमा एकादशी है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत हर तीन साल में एक बार आता है। मान्यता है कि परमा एकादशी व्रत पापों के साथ आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाता है। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से भगवान विष्णु की कृपा होती है। जानें आज 11 जून 2026 को परमा एकादशी व्रत के लिए विस्तृत पंचांग-
11 जून, गुरुवार, शक संवत्: 21, ज्येष्ठ, (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 28, ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 24, जिल्हिजा, 1447, विक्रमी संवत: द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि रात्रि 10.37 मिनट तक, रेवती नक्षत्र प्रातः 08.17 मिनट तक पश्चात अश्विनी नक्षत्र, चन्द्रमा मीन राशि में प्रातः 08.17 मिनट तक उपरांत मेष राशि सूर्य उत्तरायण। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्। पुरूषोत्तमा (कमला) एकादशी व्रत। पंचक समाप्त प्रातः 08.17 मिनट। गण्डमूल विचार।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:44 बजे से सुबह 05:16 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:00 बजे से सुबह 05:47 बजे तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05:47 बजे से अगले दिन सुबह 02:58 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:18 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक।
विजय मुहूर्त- शाम 04:32 बजे से शाम 05:36 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- रात 09:52 बजे से रात 10:08 बजे तक।
अमृत काल- रात 08:19 बजे से रात 09:47 बजे तक।
राहुकाल- शाम 03:51 बजे से शाम 05:52 बजे तक।
यमगण्ड- सुबह 05:47 बजे से सुबह 07:48 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 09:49 बजे से दोपहर 11:50 बजे तक।
दुर्मुहूर्त- सुबह 11:09 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक।
एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना का विधान है। मान्यता है कि भक्ति भाव के साथ पूजन करने वाले भक्त को भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
परमा एकादशी व्रत का पारण 12 जून 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर अत्यंत शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि एकादशी तिथि पर किए गए कुछ उपायों से आर्थिक खुशहाली आती है। इस दिन शाम को पूजा के साथ मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। भगवान विष्णु को पीले रंग के फल या मिठाई का भोग लगाना चाहिए। शाम को पूजन के समय तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाना चाहिए।
संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play