स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर बंद हो गया है। अमेरिका की तरफ से अटैक किए जाने के बाद ईरान ने फिर दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक होर्मुज पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही भारत में दोबारा तेल संकट की आशंकाएं बढ़ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर सरकार की ओर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। ईरान ने धमकी दी है कि यहां से गुजरने वाले किसी भी जहाज को तबाह कर दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के शीर्ष सैन्य कमान होर्मुज बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान तेल टैंकर समेत किसी भी जहाज के यहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा। खबर है कि अगर कोई भी जहाज गुजरने की कोशिश करता है, तो उसे एक टारगेट की तरह माना जाएगा। तसनीम न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया जा रहा है कि जलमार्ग ‘पूरी तरह से हर तरह के जहाजों के लिए बंद है।’
संघर्षविराम के बीच ही अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था। इससे पहले ईरान ने भी अमेरिका ठिकानों पर अटैक किया था। US सेंट्रल कमांड ने लिखा, ‘केंद्रीय कमान बलों ने कमांडर इन चीफ के निर्देशों के बाद आज ईरान में कई ठिकानों पर सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक की हैं। ये स्ट्राइक्स ईरान की गैर जरूरी और लगातार हो रहे हमलों के जवाब में किए गए हैं।’
खबर है कि इस दौरान केश्म, बंदार अब्बास, सिरिक और ईरान की कई अन्य जगहों पर धमाके सुने गए हैं। इससे पहले ट्रंप ने कहा था, ‘हमने कल उनपर बड़े हमले किए थे और हम आज दोबारा उनपर हमले करने जा रहे हैं।’ इधर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा, ‘ईरान किसी भी दबाव या धमकी के खिलाफ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा।’
खबर है कि ईरान के इस्लामिक रिवॉल्युशनरी गार्ड कोर ने होर्मुज पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जलमार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, हमलों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। साथ ही यह भी साफ नहीं हो सका है कि जहाज किस देश के थे और क्या माल लेकर जा रहे थे।
खास बात है कि मार्च में जब ईरान ने होर्मुज बंद करने का ऐलान किया था, उसके बाद से भी भारत में तेल संकट की आशंकाएं शुरू हो गईं थीं। दरअसल, भारत का 40 फीसदी कच्चा तेल आयात, 50 प्रतिशत से ज्यादा LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस और 90 प्रतिशत LPG इस स्ट्रेट के जरिए ही पश्चिम एशिया से आता था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play