delhi ncr weather update: धूप की तपिश झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली और आसपास के इलाके में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में खासी गिरावट आएगी। इस बीच बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
दिल्ली के लोगों को बीते चार दिनों से तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में गुरुवार से एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते एक बड़े इलाके में धूल भरी आंधी चलने और बौछारें पड़ने की संभावना है। अनुमान है कि दिल्ली में दोपहर के बाद बादल छाए रह सकते हैं और शाम या रात के समय धूल भरी आंधी चलेगी। दिल्ली के तमाम इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 34 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार के लिए भी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी में मई के महीने में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। 19 मई को दिल्ली के रिज इलाके में सबसे ज्यादा 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्लीवालों के लिए सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि दिन में जहां लोगों को झुलसाने वाली तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं, रात के समय भी उष्ण रात्रि (वार्म नाइट) की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को रात में उलझन, अनिंद्रा जैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
25 मई को दिल्ली में 32.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। यह 14 वर्षों में मई सबसे ज्यादा गर्म रात रही। दिल्ली में 18, 19, 20, 21, 24 और 27 मई को लू की स्थिति बनी रही।
दिल्ली समेत देश के 11 शहर तीव्र गर्मी (हीट स्ट्रेस) की चपेट में है। इन शहरों के 70 फीसदी से ज्यादा इलाकों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 11 शहरों में से जयपुर में हीट स्ट्रेस की स्थिति सबसे ज्यादा है। जयपुर का 99 फीसदी से ज्यादा इलाका तीव्र गर्मी की चपेट वाला है। जबकि, अहमदाबाद और नागपुर का भी 95 फीसदी से ज्यादा हिस्सा तीव्र गर्मी की चपेट वाला है। दिल्ली का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा ऐसा है जहां के लोग हीट स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play