LIVE Updates: कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 18-19 july 2025 – UP, Bihar, Uttarakhand, Delhi-NCR): पूरे देश में मानसून सक्रिय है और आज सुबह तेज धूप निकलने के बाद एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में जो लोग सुबह से उमस से परेशान थे, उन्हें इस चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही दिल्ली गाजियाबाद, नोएडा गुरुग्राम में बादल जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज के पूरे दिन बारिश का दौर रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह के बाद उमस का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ेगा।
आज की बड़ी खबरें
वहीं पूरे देश के मौसम की बात करें तो केरल, कर्नाटक और गोवा के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी तेज बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे जलभराव और सड़कें बंद होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी बनी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद कुछ राहत की उम्मीद है।
पढ़े देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम के मिजाज से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स…
भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 09 जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है, जबकि कई क्षेत्रों में बाढ़ आई है। जानकारी के मुताबिक प्राकृतिक आपदाओं के चलते 1220 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह तेज धूप निकली थी, लेकिन अब मौसम पलट चुका है। दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, गुरग्राम के अलग-अलग क्षेत्रो में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है।
यूपी में आज कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बुंदेलखंड के झांसी, महोबा और ललितपुर में तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर जैसे जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं।
हरियाणा के कई शहरों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। राज्य के भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद और चरखी दादरी में सुबह-सुबह बारिश हुई। यमुनानगर में भी हल्की बारिश हुई। गुरुवार शाम को नूंह जिले में अचानक अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 जुलाई तक मध्यम से बहुत तेज बारिश का दौर बना रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलेंगी।
हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 जुलाई तक राज्य में बारिश वाला माहौल बना रहेगा।
एमपी की राजधानी भोपाल और आसपास के शहरों में सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहेंगे। कहीं‑कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है, खासकर राज्य के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए गरज‑चमक और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में आज सुबह कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या शॉवर हो सकता है। दोपहर और शाम तक आसमान अपेक्षाकृत साफ रहेगा, तापमान 32 °C तक पहुंच सकता है, लेकिन उमस बनी रहेगी। सप्ताहांत में मौसम में बदलाव दिखेगा; रविवार को धूप भी देखने को मिल सकती है।
आज पूरे बिहार में मौसम गर्म और उमस भरा बना रहेगा। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धूप के साथ बादल छाए रहेंगे, जबकि दोपहर बाद कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर उत्तरी और पूर्वी बिहार में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दक्षिणी और मध्य बिहार के इलाकों में उमस अधिक रहेगी और गर्मी थोड़ी परेशान कर सकती है।