Top News Today: पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता के खेत से 2.24 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। यह छापेमारी उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार किए गए बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य से अब तक कुल 3.04 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है। गिरफ्तारी के समय उनके पास से 80 लाख रुपये मिले थे, जबकि शेष 2.24 करोड़ रुपये उनके खेत में छिपाए गए थे। दूसरी ओर चीन में रोजगार संकट और खराब कार्य संस्कृति के चलते युवा अब महानगरों की अच्छी नौकरियां छोड़कर सुदूर इलाकों में चरवाहे का काम करने को तैयार हो रहे हैं। इसकी तस्वीर एक वायरल जॉब विज्ञापन ने साफ कर दी है। मंगोलिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित घास के मैदानों वाले एक फार्म के मालिक जुओ शियाओयोंग ने अप्रैल के अंत में मात्र दो चरवाहों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता के खेत से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। यह छापेमारी 24 परगना जिले में हुई। पुलिस ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार टीएमसी शासित बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य से कुल 3.04 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है। इसमें से 80 लाख रुपये गिरफ्तारी के समय बरामद हुए थे, जबकि शेष 2.24 करोड़ रुपये उनके खेत से मिले। पुलिस के अनुसार, 500-500 रुपये के नोट ट्रॉली बैग और बोरियों में भरकर खेत में छिपाए गए थे। राशि की गिनती बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में कई बार की गई। पढ़ें पूरी खबर…
तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष ने बकरीद के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान ‘काबा-मदीना’ गाने पर अपना चुनावी प्रचार करने वाली सायोनी घोष ने लिखा कि सपने सच हों और ऊपर वाला दुआएं कबूल करे। इस गाने ने चुनाव प्रचार के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं और काफी चर्चा में रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड बरदाश्त नहीं किए जा सकते। मॉस्को में पहले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा फोरम और सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की 14वीं बैठक को संबोधित करते हुए डोभाल ने यह बात कही। बैठक का मुख्य विषय ‘बहुध्रुवीय विश्व के उदय के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां और खतरे’ था। डोभाल ने जोर दिया कि जिम्मेदार देशों को तय करना होगा कि वे आतंकवाद के प्रायोजकों का समर्थन करते हैं या फिर उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
चीन में बढ़ते बेरोजगारी संकट और खराब कामकाजी माहौल की तस्वीर सामने आई है, जहां महानगरों की अच्छी नौकरियां छोड़कर लोग दूर-दराज के इलाकों में चरवाहे का काम करने को तैयार हैं। मंगोलिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित घास के मैदानों के लिए दो चरवाहों की भर्ती का विज्ञापन चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ पर वायरल हो गया। विज्ञापन को 5.9 करोड़ से अधिक बार देखा गया और 21,000 से ज्यादा चर्चाएं शुरू हो गईं। सिर्फ दो पदों के लिए 700 से अधिक लोगों ने आवेदन कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने और शव सड़क किनारे फेंकने के मामले में भारतीय मूल के 32 वर्षीय तनवीर सिंह को 29 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाते हुए सिंह को ‘चालाक और निर्दयी’ बताया। न्यायाधीश माइकल चैंबर्स ने कहा कि आरोपी को अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस के अनुसार, पिछले साल अगस्त में स्मेथविक में 41 वर्षीय शारा मिलर का शव बरामद हुआ था। सिंह ने पीड़िता को अपनी वैन में बिठाकर हमला किया और सबूत मिटाने के लिए शव पर तरल पदार्थ डाला था। पढ़ें पूरी खबर…
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play