आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी LIVE: दिल्ली-एनसीआर में चल सकती हैं तेज हवाएं, इन राज्यों में हो सकती बारिश | Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega Ki Jankari – Jansatta

कल और आज का मौसम कैसा रहेगा (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 15 April 2025 – UP, Bihar, Uttarakhand, Delhi-NCR): देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अप्रैल की शुरुआत से जहां तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं पिछले दो-तीन दिनों से आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में आज बारिश होने के आसार हैं। वहां आंधी या धूल भरी आंधी चल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, मौसम विभाग ने आज पटना में बिजली कड़कने की भी आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही गरज व बिजली गिरने की संभावना है। चेन्नई में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
ओडिशा आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. संजीव द्विवेदी ने कहा, “ओडिशा के कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। कल गंजाम में 64.8 मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई। अगले चार दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है। पहले दिन, अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली चमकेगी और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी 15 और 16 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।”
आगरा में मंगलवार को लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। यानी आगरा में भीषण गर्मी पड़ेगी।
मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मंगलवार को लू चलने की संभावना जताई है। इस बीच अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी भी पड़ सकती है।
मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश अगले 24 घंटे में हो सकती है। वहीं कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मंगलवार को दिल्ली में दिन के समय 10 से 15 किलोमीटर रफ्तर के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। रात के समय न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रात में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग जयपुर ने सोमवार को कई जिलों में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बाड़मेर-जैसलमेर जिला भी शामिल है। वहीं 16 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत कई उत्तरी राज्यों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है।
15 अप्रैल को मौसम नहीं बदलेगा। हालांकि तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, दिन के दौरान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और रात में 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
मौसम विभाग ने कहा कि 14 अप्रैल को मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में भी बारिश की गतिविधि की संभावना है।
आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
आईएमडी ने असम, मेघालय और ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि मध्य भारत में 13-14 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
राजधानी में वायु गुणवत्ता पिछले एक सप्ताह से ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद सोमवार सुबह ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 14 अप्रैल को सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को इसी समय यह 110 था।

बेमौसम बारिश जहां भीषण गर्मी से राहत लेकर आई है। वहीं, किसानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। इस आंधी-तूफान, बारिश और ओले ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 14 से 19 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने की संभावना है।
आईएमडी ने झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी और खेती-किसानी पर काफी असर पड़ सकता है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है, साथ ही ओले और तेज हवाएं भी चलेंगी।
14 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आईएमडी ने नंदुरबार, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सोलापुर, छत्रपति संभाजी नगर, जालना और बीड सहित कई जिलों के लिए तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है।

अप्रैल शुरू होते ही गर्मी अपनी प्रचंडता दिखाने लगी है। बिलासपुर में दिन भर तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को सुबह से दोपहर तक यही आलम रहा।
रविवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में हीटवेव और कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को खत्म हो गया। इससे ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई।
16 अप्रैल से मध्य प्रदेश में हीटवेव का सिलसिला जारी हो सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में लू देखने को मिल सकती है। उसमें ग्वालियर, भिंड, चंबल और इंदौर संभाग शामिल हैं। वहीं, नीमच, रतलाम, गुना, श्योपुर और शिवपुरी के अलावा कुछ जिलों में हीटवेव की संभावना है।
कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को कहा कि कोलकाता के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आने वाले दिनों में हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के साथ-साथ इन क्षेत्रों में मंगलवार तक बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हरियाणा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव होगा। दिन के समय तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात के समय यह 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब मौसम फिर बदलने वाला है। 16 अप्रैल से तीन दिन तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News