आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 27 फरवरी 2025: एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें – Navbharat Live

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Hindi Breaking News Update: देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें…
27 Feb 2025 09:42 PM (IST)

27 Feb 2025 09:42 PM (IST)

दिल्ली: जहान-ए-खुसरो में शामिल होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी कल यानी शुक्रवार 28 फरवरी की शाम को राजधानी स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)ने आज एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे।”
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 09:19 PM (IST)

27 Feb 2025 09:19 PM (IST)

पुणे दुष्कर्म मामले में बोले पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंगलवार को बस डिपो में हुए दुष्कर्म मामले में हंगामा मच गया है। इस मामले में पूर्व न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भी बड़ा बयान दिया है। डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मामले को लेकर चिंता जताई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 08:35 PM (IST)

27 Feb 2025 08:35 PM (IST)

ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि बीजेपी ने राज्य की मतदाता सूची में हेराफेरी के लिए दो ऑनलाइन एजेंसियों की नियुक्ति की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 08:09 PM (IST)

27 Feb 2025 08:09 PM (IST)

केरल-असम के नेताओं के साथ राहुल-खरगे की बैठक खत्म

कांग्रेस नेतृत्व ने असम के अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की जिसमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा रणनीति को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा, लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई और प्रदेश के कई अन्य नेता शामिल थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 07:39 PM (IST)

27 Feb 2025 07:39 PM (IST)

‘हिंदी’ पर स्टालिन का अजीब बयान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज यानी गुरुवार को तमिलनाडु में तीन-भाषा नीति का कड़ा विरोध करते हुए एक अजीबो-गरीब बयान में कहा कि अखंड हिंदी पहचान के दबाव ने प्राचीन मातृभाषाओं को मार दिया है। इस बाबत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर CM स्टालिन ने लिखा कि हिंदी ने भोजपुरी, अवधी, ब्रज और गढ़वाली सहित कई भारतीय भाषाओं को “निगल” लिया है, जो अब जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 06:52 PM (IST)

27 Feb 2025 06:52 PM (IST)

सच को छिपाना अपराधबोध की निशानीः अखिलेश

महाकुंभ में हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि दो मिनट का मौन न सही… महाकुंभ में इतनी बड़ी बात लिखते समय, दो शब्द मृतकों और लापता लोगों के लिए भी लिख देते। सच को छिपाना अपराधबोध की निशानी होती है।
27 Feb 2025 06:35 PM (IST)

27 Feb 2025 06:35 PM (IST)

दिल्ली-नोएडा से लेकर लखनऊ तक ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-90 में एक बिल्डर के यहां ईडी की छापेमारी की खबर आ रही है। ईडी ने डब्लूटीसी बिल्डर तथा भूटानी ग्रुप से जुड़े 12 जगहों पर एक साथ रेड मारी है। यह रेड दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम में हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 06:06 PM (IST)

27 Feb 2025 06:06 PM (IST)

दिल्लीः AAP का प्रदर्शन खत्म

दिल्ली विधानसभा के सामने आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन खत्म हो गया है। पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हम कल राष्ट्रपति से मिलने का समय लेंगे।
27 Feb 2025 08:08 PM (IST)

27 Feb 2025 04:51 PM (IST)

राहुल गांधी की असम के नेताओं के संग बैठक

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी असम कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक के लिए दिल्ली स्थित इंदिरा भवन पहुंच गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बैठक में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 03:58 PM (IST)

27 Feb 2025 03:58 PM (IST)

राजस्थान विधानसभा के बाहर विधायकों का प्रदर्शन

राजस्थान विधानसभा में गतिरोध जारी है। छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। धरने की अगुवाई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा कर रहे हैं। इस दौरान विधायक नारेबाजी भी कर रहे हैं।
27 Feb 2025 03:29 PM (IST)

27 Feb 2025 03:29 PM (IST)

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर-ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

हॉलीवुड जगत से आ रही एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर की मानें तो, ऑस्कर विजेता और मशहूर अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी, न्यू मैक्सिको स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। वहीं 95 वर्षीय महान एक्टर हैकमैन और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर ने सभी को जैसे हैरान और जड़ कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जांच जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 02:30 PM (IST)

27 Feb 2025 02:29 PM (IST)

Live Hindi News: सीएम योगी की सफाईकर्मियों को सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 लाख स्वास्थ बीमा की राशि भी दी जाएगी। अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रुपये भेजे जाएंगे।
27 Feb 2025 02:24 PM (IST)

27 Feb 2025 02:24 PM (IST)

Live Hindi News: महाकुंभ के समापन पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ के समापन पर विचार व्यक्त करते हुए इसे “एकता का महायज्ञ” बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने प्रयागराज में 45 दिनों तक चले आयोजन में जुटे 140 करोड़ देशवासियों की जबरदस्त एकता पर अपनी हैरानी जताई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 02:23 PM (IST)

27 Feb 2025 02:19 PM (IST)

Live Hindi News: हिंदी ने कई भाषाओं को मार दिया: स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को तमिलनाडु में तीन-भाषा नीति का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अखंड हिंदी पहचान के दबाव ने प्राचीन मातृभाषाओं को मार दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम ने लिखा कि हिंदी ने भोजपुरी, अवधी, ब्रज और गढ़वाली सहित कई भारतीय भाषाओं को “निगल” लिया है, जो अब जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News