आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। यह राशि 25 लाख महिला लाभार्थियों को उनके बैंक अकाउंट में भेजी गई है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार में महिला लाभार्थियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा ने लाभार्थियों से कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से खूब काम हो रहा है। नीतीश ने महिलाओं से यह कहा कि चुनाव आ रहा है, ध्यान दीजिएगा। राजद के शासनकाल पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि पहले कोई काम नहीं होता था, लेकिन अब कानून का राज है।
नीतीश कुमार ने कहा कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। तब 75 लाख महिलाओं को राशि ट्रांसफर की गई थी। अब कुल 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना का मिलेगा। बाकी महिलाओं को 6 अक्तूबर को राशि भेजी जाएगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। यह राशि 25 लाख महिला लाभार्थियों को उनके बैंक अकाउंट में भेजी गई है।
श्रीलंकाई जेल से रिहा हुए 15 मछुआरे चेन्नई हवाई अड्डे पहुंच गए हैं। इनमें से दो मछुआरों को 19 फरवरी को, सात को 13 जुलाई को, दो को 21 जुलाई को और चार को 8 अगस्त को सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके 9 अक्टूबर को नई दिल्ली आने की उम्मीद है। अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
Bareilly Tension: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या फिर अशांति को रोका जा सके। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, बरेली में 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
https://www.jansatta.com/rajya/tension-in-bareilly-drones-are-up-ahead-of-friday-prayer-internet-shut-down/4171279/?ref=hometopblock_hp
Putin Warns US: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिका को भारत पर रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए दबाव डालने के खिलाफ चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि भारत कभी भी किसी के सामने खुद को अपमानित नहीं होने देगा।
https://www.jansatta.com/international/india-would-not-allow-its-humiliation-says-russia-putin-warns-us/4171215/?ref=hometopblock_hp
धान, टमाटर, आलू, खीरा और मिर्च जैसी फसलों के लिए मंजूरी देने के महीनों बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने ‘धार्मिक और आहार संबंधी प्रतिबंधों’ के कारण 11 जैव-उत्तेजकों की बिक्री की मंजूरी वापस ले दी है। ये जैव-उत्तेजक पशु स्रोतों – मुर्गी के पंख, सूअर के ऊतक, गोजातीय खाल (गाय, बैल और भैंस की खाल, जिसे टैनिंग प्रक्रिया के बाद टिकाऊ और बहुमुखी चमड़े में बदला जाता है) और कॉड स्केल – से प्राप्त किए जाते हैं, जैसा कि द इंडियन एक्सप्रेस को इसकी जानकारी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हिंदू और जैन समुदायों के कुछ व्यक्तियों द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय में की गई शिकायतों के बाद लिया गया है।
https://www.jansatta.com/national/agriculture-ministry-withdraws-approval-11-bio-stimulants-protein-hydrolysate-ban/4171288/?ref=hometopblock_hp
यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाने के लिए आयोजित हो सकती है। नीतीश कुमार आज सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों पीएम मोदी ने इस योजना की शुरुआत करते हुए पहले फेज में लाभुकों को राशि जारी की थी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राजद के शासनकाल पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि पहले कोई काम नहीं होता था, लेकिन अब कानून का राज है।