आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 22 अगस्त 2025 LIVE: लालटेन राज में अंधेरे में डूबा रहता था गयाजी, बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है राजद का भ्रष्टाचार- पीएम नरेंद्र मोदी – Jansatta

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में आज परियोजनाओं की शुरुआत से राज्य के लोगों को रोजगार मिलेगा; स्वास्थ्य ढांचे में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मगध क्षेत्र में आज 16,000 पक्के मकान दिए गए, हम देश के हर गरीब परिवार को ऐसे आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हमारे नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद मैंने इस हमले का बदला लेने के लिए बिहार में किए गए अपने वादे को पूरा किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजद और उसके सहयोगी बिहार के लोगों को केवल अपना वोट बैंक समझते हैं। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन में बिहार में कोई बड़ी परियोजना पूरी नहीं हुई, वे कभी लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोचते और जेब भरने में लगे रहते हैं।
आज का मौसम यहां जानें
अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिहाज से भी शुक्रवार का दिन जरूरी है। एक तरफ इजरायल का गाजा पर हमला और तेज हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। कुछ शर्तें रखी गई हैं, अगर सहमति बनती है तो आगे की राह और स्पष्ट हो जाएगी। आज की हर बड़ी खबर जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें-
राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा और भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने चार दक्षिणी जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक पिछले चौबीस घंटे के दौरान सवाई माधोपुर तहसील में सबसे अधिक 254 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सवाई माधोपुर में लगातार बारिश के कारण पल्ली पार इलाके में कई घर जलमग्न हो गए।
पीएम नरेंद्र मोदी गयाजी में कहा कि राजद के राज में गयाजी अंधेरे में डूबा रहता था। बिहार के लोगों को राजद ने पलायन के लिए मजबूर कर दिया। राजद को गरीब के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं।
पीएम नरेंद्र मोदी गयाजी में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा – पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी गयाजी में रैली में कहा कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता मोदी चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि गयाजी में भी दो लाख से ज्यादा परिवारों पक्का घर दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में गया में रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में अभी नीतीश कुमार बोल रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास में मदद कर रही है। उन्होंने इस दौरान अपनी सरकार द्वारा जनता के हित में लिए गए फैसले भी गिनाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के बीच गया के दौरे पर पहुंच चुके हैं, उनकी तरफ से लोगों को 13 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी जाएगी, वे इसके अलावा बंगाल दौरे पर भी जाएंगे।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट बिहार को न्याय देगा। यह आम धारणा है। बिहार में SIR से जुड़े कुछ वास्तविक मुद्दे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कुल मिलाकर 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पूरी खबर यहां जानें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने तीखा हमला किया है। लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
फेमस कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। उन्होंने आज शुक्रवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूरी खबर यहां पढ़ें
संसद भवन में सुरक्षा की चूक का मामला सामने आया है, एक शख्स दीवार फांद अंदर घुस गया था। उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि शेल्टर होम भेजे गए कुत्ते छोड़े जाएंगे। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News