आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 5 मार्च 2025 LIVE: ‘देश अब समझ गया है कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए SP किस हद तक गिर सकती है’, BJP ने बोला हमला – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करने वाली उनकी हालिया टिप्पणी के कारण पूरे सत्र के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया । संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को चार बार के विधायक को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया और विधानसभा ने इसे पारित कर दिया। 26 मार्च को समाप्त हो रहे सत्र से अपने निलंबन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजमी ने कहा कि यह अन्याय है और उन्होंने सरकार के दोहरे मापदंड पर सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेरा निलंबन न केवल मेरे साथ बल्कि उन लाखों लोगों के साथ अन्याय है, जिनका मैं प्रतिनिधित्व करता हूं। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या राज्य में दो तरह के कानूनों का पालन किया जाता है? एक कानून अबू आजमी के लिए और दूसरा कानून प्रशांत कोरटकर और राहुल शोलापुरकर के लिए।
अन्य बड़ी खबर
अमेरिका में भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताबड़तोड़ ऐलान पूरी दुनिया को चिंता में डाल चुके हैं, अब फिर भारत-चीन जैसे देशों पर भारी टैरिफ लगाने की बात हुई है। यहां पीएम मोदी भी बुधवार को कई दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले हैं, पोस्ट बजट सेमिनार में उन्हें हिस्सा लेना है, बताया जा रहा है कि रोजगार के मुद्दे पर मंथन होगा। इसके अलावा मणिपुर में अब धार्मिक स्थानों को पहुंचने नुकसान को तेज गति से ठीक किया जाएगा, गृह मंत्री अमित शाह ने जरूरी निर्देश दे दिए हैं। आज की हर खबर के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
औरंगजेब पर अपने बयान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए जाने पर महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने कहा, “मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैं सोच भी नहीं सकता कि मैं किसी राष्ट्रीय नायक के खिलाफ कुछ कहूंगा। असम के सीएम ने राहुल गांधी और अखिलेश की तुलना औरंगजेब से की। जब मुझसे औरंगजेब के चरित्र के बारे में पूछा गया। मैंने कहा- मैं उस युग में पैदा नहीं हुआ। सतीश चंद्र, डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. राम पुनियानी, अवध ओझा, मीना भार्गव, इन सभी लोगों ने जो कुछ भी लिखा है, मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि मैंने केवल इतना कहा है कि भारत की जीडीपी बहुत अच्छी थी और उस समय मंदिरों को भी दान दिया जाता था। मैंने बस वही कहा जो लिखा गया है, मैंने अपनी ओर से कुछ नहीं कहा। अब कहा जा रहा है कि मैंने राष्ट्रीय नायकों का अपमान किया, लेकिन यह कैसा अपमान है? मैंने विधानसभा में कई बार कहा है कि जो कोई भी राष्ट्रीय नायकों का अपमान करता है उसे कम से कम 10 साल की सजा दी जानी चाहिए, लेकिन मुझे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। मुझे लगता है कि यह उचित नहीं है।”
हिमानी की मां सविता नरवाल कहती हैं, “मैं पुलिस से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। यह एक ऐसा मामला है, भले ही हम मानते हैं कि झगड़ा हुआ था और उसकी मौत हुई, लेकिन जिस तरह से मोबाइल फोन, टैब और लैपटॉप यहां से गायब किए गए, यह मुख्य मुद्दा है। यह मेरा हरियाणा सरकार से सवाल है। अगर झगड़े के दौरान उसकी मौत हुई होती, तो आरोपी डर जाते और शव को ठिकाने लगाने का कोई रास्ता खोज लेते।”
महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आज़मी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए जाने पर भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, “अपने बयान में अबू आज़मी ने औरंगज़ेब की महानता को उजागर किया, जिसने साम्राज्य के लालच में अपने बड़े भाई को मार डाला। ऐसे राजा को वह महान कह रहे हैं। औरंगजेब ने बादशाह बनने के बाद संस्कृति और सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश की। उसने मंदिरों पर हमले किए और हिंदुओं का धर्मांतरण किया। अबू आज़मी ऐसे बादशाह का महिमामंडन कर रहे हैं। यह निलंबन पर्याप्त नहीं है, उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस बयान का समर्थन करते हैं। देश अब समझ गया है कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए समाजवादी पार्टी किस हद तक गिर सकती है।”
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, “हम चाहते हैं कि बजट लोगों की आकांक्षाओं पर आधारित हो। यह उन लोगों का बजट होगा जो विकसित दिल्ली का सपना देखते हैं। विकसित भारत की विकसित राजधानी कैसी होनी चाहिए, इसका बजट तैयार करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।”

एसएफआई ने जादवपुर विश्वविद्यालय में विरोध मार्च निकाला, जिसमें छात्रों ने अपने साथियों पर कथित हमलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी पर की गई टिप्पणी पर राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है कि इन लोगों की मानसिकता औरंगजेब जैसी है, वह सही कहा है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा सत्र को लेकर कहा, “आज सत्र का समापन हुआ है। यह सत्र उत्तर प्रदेश के विकास की दृष्टि से बहुत उपयोगी रहा है।
नोएडा सेक्टर 32 के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई है। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमं आग की लपटें काफी ज्यादा दिखाई दे रही हैं, आसमान में धुएं का गुबार भी है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है।
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार की अब चिंता होती है, यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह व्यक्ति अब ऐसी भाषा बोल रहे हैं। आप लालू जी की टीम में थे, आपको लालू जी का आदमी कहा जाता था
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबको बनाया है, वे जब से आए हैं तब से देश बना है, बिहार बना है। जब से प्रधानमंत्री आए हैं, तब से देश बना है, बिहार बना है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक जारी बयान में कहा कि अगर अमेरिका युद्ध चाहता है तो यही सही, बात चाहे टैरिफ युद्ध की हो, व्यापार युद्ध की हो या फिर किसी दूसरे युद्ध की, हम अंत तक लड़ने को तैयार हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “भाजपा के लोग सिर्फ नाम बदलने का काम करते हैं और कोई काम नहीं करते… हम समाजवादी लोग हैं, समाजवादी लोग कभी नहीं बदलते
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “वे(अरविंद केजरीवाल) विपासना करें हैं या कुछ और, यह उनका निजी मामला है, लेकिन उन्हें दिखावटी जीवन जीने की आदत हो गई है।
अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रूस युद्ध खत्म करना चाहता है, अमेरिका को वहां से काफी मजबूत सिग्नल मिले हैं। जेलेंस्की भी बातचीत की टेबल पर आने को तैयार हो चुके हैं।
उधमपुर जिले का पंचारी इलाका ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आ गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है जहां फिर सर्द हवाएं चल रही हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज माता हरकी देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और JCD विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए सिरसा पहुंचे।
दिल्ली सरकार में मंत्री मंजिदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पास इसके लिए समय कहां था? कल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीटीबी अस्पताल का दौरा किया, सीलबंद मशीनरी अभी भी वहीं पड़ी है। लोग कोविड में तड़प रहे थे, उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वहीं पड़े हैं
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यमुना नदी का दौरा किया और बोट क्लब से छठ घाट तक नाव से गए। रेखा सरकार पहले ही कह चुकी है कि यमुना को तीन साल में साफ किया जाएगा।
गुजरात के भरूच में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें आग की बड़ी लपटें दिख रही हैं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।
गोधरा कांड के 14 गवाहों की सुरक्षा केंद्र सरकार ने हटा दी है। लंबे समय इस बात की समीक्षा की जा रही थी, अब जाकर सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।
संयुक्त किसान मोर्चा आज से पंजाब में धरने पर बैठने जा रहा है। असल में सीएम भगवंत मान के साथ उनकी तल्खी चल रही है, आरोप है कि वादों को पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में आज से सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News