आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी। अगले 2-3 दिनों में हमारे पास बर्बाद हुई फसलों का पूरा डेटा होगा। कैबिनेट मीटिंग में हमने चर्चा की कि हम केवल परंपराओं और नियमों का पालन करने के बजाय किसानों की मदद करेंगे। अगले 2-3 दिनों में हम एक साथ बैठेंगे और किसानों के लिए कुछ तय करेंगे जो उनके लिए पर्याप्त मुआवज़ा होगा। अभी भी, कुछ घर पानी में डूबे हुए हैं। इसलिए मैं दोहरा रहा हूँ कि किसानों की मदद करते समय सरकार संकोच नहीं करेगी। हमने केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को भी एक ज्ञापन दिया है। हमने देखा है कि केंद्र सरकार भी किसानों के साथ खड़ी है और हम इस बार भी यही उम्मीद करते हैं।” एकनाथ शिंदे ने कहा, “सरकार ने प्रभावितों को 10,000 रुपये नकद और चावल-गेहूं आदि देकर मदद शुरू कर दी है। इसलिए, मैं सरकार और विपक्ष के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे महाराष्ट्र भर में प्रभावित किसानों और आम लोगों की मदद के लिए एकजुट हों। हमें किसी भी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए प्रभावित जगहों पर सफाई का ध्यान रखना चाहिए। हम उन इलाकों में किसी भी तरह के प्रकोप से बचने के लिए चिकित्सा शिविर और डॉक्टरों की टीम स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।”
दिल्ली-एनसीआर में बारिश: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार सुबह दुर्गाष्टमी पर अचानक मौसम बदल गया। पिछले दिनों तेज धूप और गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार में जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है और आज यानी 30 सितंबर 2025 को चुनाव आयोग द्वारा फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जा रही है। यह सूची Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के तहत तैयार की गई है, जो जून 2025 से शुरू हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद भी, अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो एसआईआर की प्रक्रिया रद्द की जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि लिस्ट पब्लिश करने से यह कानूनी कार्रवाई से मुक्त नहीं हो जाती। एसआईआर प्रक्रिया वैध है या नहीं, इस पर अंतिम सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।
बीजेपी नेता विजय मल्होत्रा का निधन: वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह एम्स दिल्ली में निधन हो गया। वह 93 साल के थे। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे मल्होत्रा, राजधानी में बीजेपी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे। वे बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक जमीनी नेता बताया जो जीवन भर जनसेवा के लिए समर्पित रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, “वे जमीन से जुड़े नेता थे और जनता के मुद्दों की गहरी समझ रखते थे। उन्होंने दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। संसद में उनकी सक्रियता और योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास से रवाना हुए। इससे पहले, पवन सिंह ने भाजपा के सहयोगी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। इसे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के सामाजिक गठबंधन में आई दरारों को दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सिंह के साथ भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी सचिव ऋतुराज सिन्हा भी थे, जब उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी स्थित कुशवाहा के आवास पर उनसे मुलाकात की। तावड़े बिहार में भाजपा के संगठन प्रभारी हैं।
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी। अगले 2-3 दिनों में हमारे पास बर्बाद हुई फसलों का पूरा डेटा होगा। कैबिनेट मीटिंग में हमने चर्चा की कि हम केवल परंपराओं और नियमों का पालन करने के बजाय किसानों की मदद करेंगे। अगले 2-3 दिनों में हम एक साथ बैठेंगे और किसानों के लिए कुछ तय करेंगे जो उनके लिए पर्याप्त मुआवज़ा होगा। अभी भी, कुछ घर पानी में डूबे हुए हैं। इसलिए मैं दोहरा रहा हूँ कि किसानों की मदद करते समय सरकार संकोच नहीं करेगी। हमने केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को भी एक ज्ञापन दिया है। हमने देखा है कि केंद्र सरकार भी किसानों के साथ खड़ी है और हम इस बार भी यही उम्मीद करते हैं।”
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विजय कुमार मल्होत्रा का आज 93 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया।
अगले महीने चार और पांच अक्टूबर को चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी और एक समीक्षा बैठक करेगी।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि (सैम) पित्रोदा से उनके क्या रिश्ते हैं, वो भारत के खिलाफ क्यों बोलते रहते हैं और कांग्रेस कोई कार्रवाई क्यों नहीं करती? राहुल गांधी विदेश जाकर देश की संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना करते हैं। जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।”
बरेली हिंसा पर उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा, “हमारा संविधान धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है, लेकिन हिंसक विरोध के जरिए शक्ति प्रदर्शन करना ग़लत है।”
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक कट्टर आतंकवादी सहयोगी की संपत्ति जब्त की।
दिल्ली में वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी की मौत से जुड़े बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले में अदालत ने मंगलवार को आरोपी गगनप्रीत कौर को जमानत दे दी, यह देखते हुए कि सीसीटीवी फुटेज में “नियंत्रण खोना और जानबूझकर टक्कर मारना” नहीं दिख रहा है।
लद्दाख विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “एक कांग्रेस पार्षद ने लेह के लोगों को हिंसा के लिए उकसाया।”
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने कहा, “हम पर्यावरण सम्मेलन के लिए संयुक्त राष्ट्र के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे; प्रधानमंत्री मोदी भी चीन गए थे, तो उनसे कभी सवाल क्यों नहीं किया गया।”
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो कहती हैं, “सोनम पर लगे सभी आरोप गलत हैं। पिछले चार सालों से उन पर लगातार हमले हो रहे हैं।” वह आगे कहती हैं, “सोनम के ख़िलाफ़ एक कहानी गढ़ी जा रही है। एक आरोप यह है कि सोनम ने पाकिस्तान में एक सम्मेलन किया था। मैं पूछना चाहती हूं कि इसमें ग़लत क्या है? फ़रवरी में संयुक्त राष्ट्र ने एक सम्मेलन आयोजित किया था। हम सभी जानते हैं कि हिंदू कुश हिमालय चीन, पाकिस्तान, नेपाल और भूटान समेत आठ देशों को छूता है। उस सम्मेलन में शामिल होना ग़लत नहीं था। उन्होंने उस सम्मेलन से प्रधानमंत्री मोदी के मिशन लाइफ़ की सराहना की। अगर उन्होंने लद्दाख में किसी पाकिस्तानी नागरिक को देखा है, तो गृह मंत्रालय इस उल्लंघन के लिए ज़िम्मेदार है। सोनम इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।”
बारिश की फुहारों ने राष्ट्रीय राजधानी को राहत दी; तिलक नगर से आई तस्वीरों में भीगी सड़कें और सुहावना मौसम दिखाई दे रहा है।
https://twitter.com/PTI_News/status/1972919046950863305
लेह में कर्फ्यू में ढील के बाद लोग किराने का सामान, कपड़े और अपनी जरूरत की दूसरी चीज़ें खरीदने के लिए बाज़ारों में उमड़ पड़े। 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद से कर्फ्यू लगातार छठे दिन भी जारी है।
सोनम वांगचुक के खिलाफ पुलिस के आरोपों पर उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने कहा, “हम डीजीपी के बयानों की कड़ी निंदा करते हैं। न केवल मैं, बल्कि लद्दाख में हर कोई उन आरोपों की निंदा करता है। यह कहानी किसी को दोषी ठहराने और फंसाने के लिए गढ़ी जा रही है, जिससे उन्हें जो करना है वो करने की अनुमति मिल सके। जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पूछते हैं: सीआरपीएफ को गोली चलाने का आदेश किसने दिया? कौन अपने ही लोगों, अपने ही नागरिकों पर गोली चलाता है? खासकर ऐसे क्षेत्र में जहां कभी कोई हिंसक प्रदर्शन नहीं हुआ… सोनम वांगचुक ने क्या उकसाया होगा? उन्हें इस सब के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह कहीं और थे, जहां वह भूख हड़ताल पर थे… डीजीपी जो भी कह रहे हैं, उनका एक एजेंडा है। वे किसी भी हालत में छठी अनुसूची को लागू नहीं करना चाहते हैं और किसी को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं।”
अभिनेता और गायक पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की।
बिहार SIR पर बिहार के मंत्री नितिन नबीन कहते हैं, “आज कई लोगों के राजनीतिक विषय समाप्त हो जाएंगे। जिन्होंने हमेशा बंदूक की नोक पर वोट चुराए हैं, वे वोट चोरी की बात कर रहे हैं। आज जब प्रकाशन होगा, तो यह स्पष्ट होगा कि इस पूरी प्रक्रिया में केवल घुसपैठियों को रोका गया। जो बिहार और देश के नागरिक हैं, उन्हें किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज चौंकने वाले हैं।”
बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, “पवन जी (गायक पवन सिंह) भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख) ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। आगामी चुनाव में पवन जी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में एनडीए के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे…”
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है।
एनडीए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, ‘एनडीए सांसदों का एक पैनल करूर के अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात करेगा।’
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “विजय कुमार मल्होत्रा भाजपा के उन स्तंभों में से एक थे जिन्होंने इस पार्टी को पोषित और आगे बढ़ाया। उनका निधन एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई शायद समय भी पूरी नहीं कर पाएगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री वी. के. मल्होत्रा जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।”
बरेली हिंसा में अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही बरेली में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय कुमार मल्होत्रा का आज नई दिल्ली स्थित एम्स में 93 साल की उम्र में निधन हो गया।
करूर का दौरा करने वाला एनडीए-भाजपा नेताओं का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कोयंबटूर पहुंच गया है। यह प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर की भगदड़ की परिस्थितियों की जांच करेगा, प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगा और एक रिपोर्ट पेश करेगा।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “वह लगातार आरोप लगा रहे हैं और यह जांच का विषय है कि वे सच हैं या सिर्फ आरोप लगाने के लिए। हमने दिल्ली में भी ऐसी राजनीति देखी। जिन पर आरोप लगे हैं वे जवाब देने में सक्षम हैं और कुछ ने तो मानहानि का मुकदमा भी किया है।”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर पहुंचीं। विजय कुमार मल्होत्रा का आज 93 साल की उम्र में नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया।
बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता ने पोस्ट कर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, संगठन और समाज के कल्याण हेतु समर्पित किया। राजनीति के क्षेत्र में उनकी सरलता, संगठन कौशल और मार्गदर्शक व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
हासन जिले के अलूर तालुका के हल्लियूर गांव के एक घर में संदिग्ध विस्फोट की खबर है। इस घटना में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हासन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1972882105093992491
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी सहित एक दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए। इस दौरान क्षेत्र में संचार व्यवस्था ठप होने के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई और चक्का जाम हड़ताल का आयोजन किया गया।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भाजपा तक संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। दिल्ली भाजपा में अध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा जी ने हर भूमिका में देश और दिल्लीवासियों की सेवा की। उनसे हुई प्रत्येक भेंट में संगठन संबंधी कई बारीक बातें जानने को मिलीं। शोक की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति”