आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 02 नवंबर LIVE: तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) 02 नवंबर 2025 LIVE: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य अपनी रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) मना रहा है। राष्ट्रपति इस दौरान कई आयोजनों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति आज हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। साथ ही वह नैनीताल में राजभवन की स्थापना की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में भी शामिल होंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम जाएंगी। इसके बाद, वह नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
बिहार दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे और पटना में भव्य रोड शो करेंगे। पीएम मोदी की पहली रैली आरा में दोपहर 1:30 बजे, उसके बाद नवादा में दोपहर 3:30 बजे है। उनके शाम 5 बजे के आसपास पटना लौटने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी शाम 5:25 बजे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, उसके बाद शाम 5:30 बजे एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में शुरू होने वाले विशाल रोड शो में शामिल होंगे। पीएम मोदी का रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होगा और नाला रोड, ठाकुरवाड़ी और बाकरगंज से होते हुए पटना सिटी के पास समाप्त होगा। बाद में शाम लगभग 6:45 बजे प्रधानमंत्री सिख धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा जाएंगे।
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट काम के साथ…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News