आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता डॉ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात निधन हो गया था। इस दुखद खबर के चलते केंद्र सरकार ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 07 दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे को झुका दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी बेटी अमेरिका में रहती हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के घर पर श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं का तांता लगा है।
देश-विदेश की अन्य सभी खबरों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…