आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaja Khabar, 01 जून 2025 LIVE: बंगाल दौरे पर होंगे अमित शाह, ममता के खिलाफ तीखे हो सकते हैं BJP के हमले – Jansatta

आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है क्योंकि आज से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर जाने वाले हैं। अपने दौरे में वे आज कोलकाता में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अमित शाह कोलकाता में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन (Amit Shah Bengal Rally) में कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। अनुमान है कि पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी मुर्शिदाबाद हिंसा (Murshidabad Violence) से लेकर पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अन्य अहम मुद्दों को उठाकर सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनकी सरकार पर हमला बोल सकते हैं।
Breaking News LIVE Updates
वहीं आज उत्तर प्रदेश के आगरा में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आज विशाल सम्मेलन होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ‘जय हिंद रैली’ का आयोजन करने जा रही है, जो कि हल्दानी से शुरू होगी। इसमें राज्य कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।
Breaking News LIVE: देश विदेश से संबंधित अन्य सभी खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए जुड़े जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के साथ…
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने 17 वर्षीय एक लड़के के पैर में चाकू घोंप दिया है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 7 बजे मंगोलपुरी पुलिस को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल से चाकू घोंपने के बाद घायल हुए एक लड़के के भर्ती होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मंगोलपुरी निवासी घायल युवक को डॉक्टरों ने बयान के लिए फिट घोषित कर दिया है और बाद में उसने पुलिस को बताया कि हमला शाम करीब 5.30 बजे हुआ, जब वह अवंतिका मार्केट से लौट रहा था।

ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिनिधिमंडल में लाइबेरिया गए शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, “भारतीय प्रतिनिधिमंडल लाइबेरिया पहुंच चुका है। मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए लाइबेरिया सरकार का बहुत आभारी हूं। लाइबेरिया के भारत के साथ काफी समय से बहुत अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं और हम एक-दूसरे के लिए विशेष स्थान रखते हैं। शांति का यह संदेश, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता का यह संदेश, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और 1.4 अरब भारतीयों का संदेश लाइबेरिया में सबसे अच्छी तरह से सराहा जाएगा।
बिहार में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारत पाकिस्तान तनाव और सीजफायर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का बयान पढ़ा, जो एक शिक्षित और समझदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सीजफायर पाकिस्तान की पहल पर किया गया था। उन्होंने कहा, “मैं सोच रहा हूं कि अगर पाकिस्तान सीजफायर चाहता था, तो इसका मतलब है कि सेना सही काम कर रही है। हम पाकिस्तान को हरा रहे थे, तो अगर पाकिस्तान सीजफायर चाहता था, तो हम क्यों राजी हुए?”
प्रशांत किशोर ने कहा कि सेना को इसे दो दिन और चलने देना चाहिए था। अगर पाकिस्तान सीजफायर नहीं चाहता था, तो वह जो दावा कर रहा है, वह गलत है। जब पाकिस्तान बैकफुट पर था और आपसे सीजफायर की भीख मांग रहा था, तो आपने सीजफायर क्यों किया? यह आपके सामने है, वह जो कह रहा है, वह गलत है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News