Weather 1 June 2025 LIVE Update: दिल्ली-NCR में गरज के साथ होगी बारिश, बिहार और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Weather 1 June 2025 LIVE Update: भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आईएमडी ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कर्नाटक और केरल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बरसात हो रही है। असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज, बिजली और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम के इस मिजाज से छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार काफी प्रभावित होंगे। इसके अलावा, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। IMD के अनुसार, बारिश से पहले दिल्ली में धूल भरी आंधी चलेगी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Very Light Rain/Drizzle with Thunderstorm and Max Winds (>40 kmph) as given below Reported over Delhi & other stations today, the 31st May 2025 evening#imd #weatherupdate #mausam #delhi #delhiweather #winds #thunderstorm #rainfall@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/zw9NhVj94H
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News