Theme
hindi news
india
Updated Dec 15, 2024, 06:37 AM IST
आज की ताजा खबर 15 दिसंबर-2024 हिंदी न्यूज़: उत्तर भारत में कोल्ड वेव का कहर, तमिलनाडु-केरल में थमने लगा बारिश का दौर, जस्टिस शेखर के खिलाफ चलेगा महाभियोग?
आज की ताजा खबर 15 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए 11 संकल्प रखे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक इतिहास दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत रहा है इसलिए हम लोकतंत्र की जननी हैं उधर विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में कथित विवादित बयान देने वाले जस्टिस शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी है। श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने जस्टिस शेखर के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है उधर पंजाब से लगती हरियाणा की सीमा पर शनिवार को दिल्ली की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी किसानों के समूह को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ किसानों के घायल हो जाने के कारण प्रदर्शनकारी किसानों ने अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च एक दिन के लिए स्थगित कर दिया वहीं बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को सरकार बनने पर ‘माई बहिन मान योजना’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने दरभंगा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो ‘माई-बहिन मान योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं के उत्थान के लिए प्रति माह 2,500 रुपए दिए जाएंगे उधर हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
तमिलनाडु-केरल में थमने लगा बारिश का दौर, उत्तर भारत में कोल्ड वेव का कहर
एक भारत, श्रेष्ठ भारत से लेकर परिवारवाद और संविधान सम्मान तक… PM मोदी ने संसद में रखे 11 संकल्प
जस्टिस शेखर के खिलाफ चलेगा महाभियोग? लोकसभा में नोटिस पर 100 सांसदों ने किए हस्ताक्षर
विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
हरियाणा: महिला आयोग की उपाध्यक्ष व ड्राइवर गिरफ्तार
South Korea: महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के बाद राष्ट्रपति यून निलंबित
जस्टिस शेखर के खिलाफ चलेगा महाभियोग? लोकसभा में नोटिस पर 100 सांसदों ने किए हस्ताक्षर
बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
मुंबई हनुमान मंदिर विवाद पर CM देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'प्रधानमंत्री ने बोर कर दिया, मुझे मैथ के डबल पीरियड की याद आ गई…' संसद में पीएम मोदी के भाषण पर बोलीं प्रियंका गांधी
एक भारत, श्रेष्ठ भारत से लेकर परिवारवाद और संविधान सम्मान तक… PM मोदी ने संसद में रखे 11 संकल्प
Follow Us :
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited