आज की ताजा खबर, 17 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फतेहपुर में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, राजस्थान के नागौर में रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 की मौत – Times Now Navbharat

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar),17 मई 2026, Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल बुलडोजर एक्शन, इजरायल, ईरान यूएस युद्ध, सुवेंधु अधिकारी , आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: देश और दुनिया में रविवार को कई बड़ी खबरें सामने आईं। पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन के बाहर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की। वहीं गाजा में इजरायल ने हमास के बड़े कमांडर अल-हदाद को मार गिराने का दावा किया है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खेल जगत में आज आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
आज की ताजा खबर, 17 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फतेहपुर में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, राजस्थान के नागौर में रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 की मौतआज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar),17 मई 2026, Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल बुलडोजर एक्शन, इजरायल, ईरान यूएस युद्ध, सुवेंधु अधिकारी , आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:

  • पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई करता नजर आ रहा है। इसी के तहत देर रात हावड़ा स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया गया। प्रशासन ने गंगा घाट, बस स्टैंड और आसपास के फुटपाथों पर अवैध कब्जा करके बनाई गई दुकानों और ठेलों को हटाया।
  • बुलडोजर की मदद से कई अस्थायी निर्माण तोड़े गए ताकि आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
  • इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने गाजा सिटी में एक सटीक हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा ‘अल-कस्साम ब्रिगेड’ के मुख्य कमांडर इज-अल-दीन अल-हदाद (Izz al-Din al-Haddad) को मार गिराया है।
  • अल-हदाद उन आखिरी जीवित शीर्ष योजनाकारों में से एक था, जिसने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए विनाशकारी हमलों की रूपरेखा तैयार की थी। हमास के प्रवक्ता हाजेम कासिम ने सोशल मीडिया पर अल-हदाद के मारे जाने की पुष्टि की है।
  • देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए 15 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
  • पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर देखने को मिल सकता है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी दी गई है।
  • पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार दोपहर आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। आरसीबी के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स भी शानदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News