—विज्ञापन—
IPL 2026, MI vs SRH: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, तो दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, MI के खिलाफ मैच के लिए SRH की प्लेइंग में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
MI के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. हेड और अभिषेक की जोड़ी ने इस सीजन अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है. पिछले मैच में अभिषेक ने 29 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी.
SRH का मिडिल ऑर्डर काफी दमदार है, जिसमें ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नीतिश कुमार रेड्डी जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. ये सभी प्लेयर्स शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने का काम करते हैं.
MI के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद की टीम ऑलराउंडर हर्ष दुबे को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है. दुबे को सलिल अरोड़ा की जगह टीम में मौका मिल सकता है. दुबे अच्छी गेंदबाजी के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं, जिससे वह निचले क्रम में टीम की बल्लेबाजी में मजबूत प्रदान कर सकते हैं.
वहीं, SRH अपनी तेज आक्रमण को मजबूत करने के लिए दिलशान मदुंशका को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है. मदुशंका को प्रफुल हिंगे की जगह मौका मिल सकता है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला था और एक विकेट लिया था.
अगर SRH की टीम पहले गेंदबाजी करती है तो ट्रेविस हेड को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतारा जा सकता है. वहीं, अगर टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो साकिब हुसैन इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं.
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे/सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका/प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा.
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में टीम ने जीत हासिल की है और 3 हारे हैं. हैदराबाद की टीम ने पिछले 4 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है. टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथ नंबर पर काबिज है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in