आज की ताजा खबर 2 जनवरी 2024 Live: पीएम मोदी अजमेर दरगाह के लिए भेजेंगे चादर, नए साल पर अमेरिका में आतंकी हमला, 15 की मौत – Zee News Hindi

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 2 जनवरी 2024 Live: देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे जी न्यूज के लाइव ब्लॉग के साथ.
Trending Photos
Breaking News in Hindi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह पर पेश की जाने वाली चादर गुरुवार शाम छह बजे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को सौंपेंगे. पीएम मोदी हर साल उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर पेश करते हैं. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे नई दिल्ली में मुख्य अतिथि के तौर पर पुस्तक विमोचन समारोह की अध्यक्षता करेंगे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे. बीपीएससी छात्रों का विरोध- प्रशांत किशोर 2 जनवरी से ‘अनिश्चितकालीन हड़ताल’ पर बैठेंगे. ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति 2 जनवरी को पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेंगे. शिमला- शिमला के विंटर कार्निवल का दूसरा संस्करण 2 जनवरी से फिर से शुरू होने वाला है. प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज गुरुवार को अपनी प्रस्तुति से फिर से शुरू हुए कार्निवल का आगाज करेंगे.

New Orleans attack updates: अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में आतंकी हमला, 15 की मौत, 30 से अधिक घायल
अमेरिका के न्यू ओर्लियंस पर नये साल के मौके पर हुए आतंकी हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों पर गहरा शोक प्रकट किया है. वहीं दूसरी तरफ इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी की पहचान कर ली गई है. इस आतंकी साजिश को लेकर अमेरिका की फेडरल जांच एजेंसी (एफबीआई) ने कई बड़े खुलासे किए हैं. बता दें कि बुधवार को अमेरिका के न्यू ओर्लियंस शहर पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है.

देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे जी न्यूज के लाइव ब्लॉग के साथ.

बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढके हिमाचल के पहाड़! Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति घाटी में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है और क्षेत्र में तापमान में गिरावट जारी है.
#WATCH | Himachal Pradesh: A thick blanket of snow envelops Lahaul-Spiti valley as the temperature in the region continues to drop. pic.twitter.com/quknCvdQQS
— ANI (@ANI) January 2, 2025
 
संभल में सरकारी जमीनों पर वक्फ बोर्ड काअवैध कब्जा
सरकारी जमीनों पर वक्फ बोर्ड के अवैध कब्जों को लेकर जिला प्रशासन सख्त. संभल शहर में वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों की जांच कराएगा जिला प्रशासन. डीएम राजेंद्र पेंसिया ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच के लिए 2 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की. संभल में सरकारी जमीनों पर वक्फ बोर्ड के अवैध कब्जों की शिकायत का मामला.
अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूरों को लाया जाएगा झारखंड
अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूरों को लाया जाएगा झारखंड वापस. पहले चरण में 11 मजदूरों को वापस झारखंड लाया गया था. कुल 47 मजदूर लंबे समय से अफ्रीका के कैमरून में फंसे थे .आज दूसरे चरण में मजदूरों को वापस उनके घर पहुंचा जाएगा.
एक नजर में देखें गुरुवार को आज देश में सुप्रीमकोर्ट, कोर्ट में क्या होगा?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News